दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर बताया कि 20 जुलाई का संसद मार्च गैरकानूनी था। पुलिस ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शनकारियों पर जरूरत से ज्यादा बल का इस्तेमाल नहीं किया है। पुलिस के मुताबिक, उस दिन जंतर-मंतर के आसपास 30 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी मौजूद थे। करीब 3 किलोमीटर के इलाके में फैली इस भीड़ को संभालने के लिए लगभग 5 हजार पुलिसकर्मी तैनात थे। खबर लगातार अपडेट की जा रही है।
दिल्ली पुलिस बोली-जंतर-मंतर पर अतिरिक्त बल का इस्तेमाल नहीं किया:सुप्रीम कोर्ट में कहा- संसद मार्च की अनुमति नहीं थी, भीड़ ने बैरिकेड तोड़े

