दरोगा पर हमले के बाद 3 थानों से पहुंची पुलिस:लखनऊ में अवैध डेयरियों से 100 से ज्यादा भैंसें उठवाईं, पीएसी की कंपनी तैनात

दरोगा पर हमले के बाद 3 थानों से पहुंची पुलिस:लखनऊ में अवैध डेयरियों से 100 से ज्यादा भैंसें उठवाईं, पीएसी की कंपनी तैनात

लखनऊ के पारा में नगर निगम की कैटल कैचर टीम पर हमले के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। मंगलवार को नगर निगम की टीम के साथ 3 थानों की फोर्स और एक कंपनी पीएसी बल पहुंचा। सभी जवान हेलमेट, बुलेटप्रूफ जैकेट पहने हुए हैं। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निगम की टीम ने 100 से ज्यादा भैंसें उठवा लीं। इससे पहले रविवार को टीम एक दरोगा और कुछ पुलिसबल के साथ पहुंची थी तो अवैध डेयरी संचालकों ने उन पर हमला कर दिया था। पुलिस ने पशु कल्याण अधिकारी अवधेश कुमार की शिकायत पर अबरार, इमरान, सालून, सुबिल, सराफत, अतीक, आशिफ, वारिश, नसीम, रानू, जीशान, नाफिश समेत 24 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कई को हिरासत में लिया था। सोमवार को दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया था। 4 तस्वीरें देखिए- खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *