हरदोई में तहरीर देने जा रहे लोगों पर की फायरिंग:पाली में युवक के हाथों में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज रेफर

हरदोई में तहरीर देने जा रहे लोगों पर की फायरिंग:पाली में युवक के हाथों में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज रेफर

पाली कस्बे में दबंगों द्वारा एक व्यापारी के घर के सामने गाली-गलौज करने और फिर थाने में तहरीर देने जाते समय फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को भी गोली के छर्रे लगे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार, मोहल्ला बाजार कस्बा पाली निवासी श्याम जी पुत्र राकेश दीक्षित ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 11 बजे कुछ लोग वाहन से उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। आरोप है कि इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। श्याम जी के मुताबिक, रात करीब एक बजे जब वह थाने में तहरीर देने जा रहे थे, तो आरोपी दोबारा आए और धनश्याम बाजपेई के मकान के सामने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बाबरपुर गांव निवासी नितिन ने फायर किया, और अन्य आरोपियों ने भी कई राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग की चपेट में आने से सुमित बाजपेई पुत्र सुरेंद्र बाजपेई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक अन्य व्यक्ति के पेट में भी गोली लगने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल सुमित बाजपेई को पीएचसी पाली ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। सुमित का इलाज जारी है। पीड़ित ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *