जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे युवक की गोली मारकर:मामूली विवाद में कार सवारों ने मारी गोली, 23 साल के सोनो की मौत

जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे युवक की गोली मारकर:मामूली विवाद में कार सवारों ने मारी गोली, 23 साल के सोनो की मौत

लुधियाना के थाना कोतवाली के अंतर्गत आने वाले घंटा घर चौंक 12 के पास सोमवार देर रात सामने आई है। बस स्टैंड के पास मामूली विवाद के बाद कार सवार बदमाशों ने एक 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान सोनो (23) के रूप में हुई है। जन्मदिन की पार्टी से लौटते वक्त हुआ विवाद मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात सोनो एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जब वह स्थानीय बस स्टैंड के पास पहुंचा, तो किसी बात को लेकर उसकी कार सवार कुछ युवकों के साथ बहस हो गई। बहस बढ़ी और निकाल ली पिस्तौल देखते ही देखते बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसी बीच, कार सवार बदमाशों में से एक ने अपने पास रखी पिस्तौल निकाली और सोनो पर सीधा फायर कर दिया। गोली लगने से मोनू गंभीर रूप से घायल होकर वहीं सड़क पर गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद आरोपी अपनी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने खून से लथपथ सोनो को उठाया और आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। लेकिन, उसकी हालत बेहद गंभीर थी और अस्पताल पहुंचने तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ये दोनों एक्टिवा पीआर थे 2 लोग

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *