किशनगंज पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह में 67 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर यह अभियान अवैध बालू, शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी, गृहभेदन और मोटरसाइकिल चोरी के खिलाफ चलाया गया था। इस अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन और वाहन जांच के तहत 7,33,000 रुपए की शमन राशि भी वसूली गई। पुलिस को इस कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। अभियान के तहत, पुलिस ने गांधी चौक स्थित जीवन ज्योति दवा दुकान में हुए शटर कटवा कांड का भी सफलतापूर्वक खुलासा किया। पुलिस ने इस दौरान नशीले पदार्थों और अन्य अवैध सामान की बड़ी खेप जब्त की। बरामद मादक पदार्थों में 200 ग्राम एमडीएमए, 89.39 ग्राम स्मैक और ब्राउन शुगर शामिल हैं। शराब की खेप में 286.140 लीटर विदेशी शराब और 10 लीटर देशी शराब जब्त की गई, जबकि 100 लीटर जावा को मौके पर ही विनष्ट किया गया। पुलिस ने बाइक-ट्रैक्टर और कैश किया बरामद पुलिस ने 4 मोटरसाइकिल, 3 ट्रैक्टर, 1 कार और 1 टेम्पो सहित कई वाहन जब्त किए। इसके अतिरिक्त, 8 मोबाइल फोन, 12,395 रुपये नकद, 1 इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 1 चादर और 1 मवेशी भी बरामद किया गया। अन्य जब्त सामानों में 24 कंघी, 2 डिब्बे बिंदी, 39 तांबे के पाइप, 3 बंडल तांबे के तार, 11 मोती की माला, 26 पाउडर, 20 लिपस्टिक, 11 आई लाइनर, 78 हेयर कल्वर, 96 हेयर क्लिप और 2 डिब्बे सरसों का तेल शामिल हैं। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने किशनगंज की आम जनता से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर कॉल करें, क्योंकि पुलिस आपकी सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर है। किशनगंज पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह में 67 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर यह अभियान अवैध बालू, शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी, गृहभेदन और मोटरसाइकिल चोरी के खिलाफ चलाया गया था। इस अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन और वाहन जांच के तहत 7,33,000 रुपए की शमन राशि भी वसूली गई। पुलिस को इस कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। अभियान के तहत, पुलिस ने गांधी चौक स्थित जीवन ज्योति दवा दुकान में हुए शटर कटवा कांड का भी सफलतापूर्वक खुलासा किया। पुलिस ने इस दौरान नशीले पदार्थों और अन्य अवैध सामान की बड़ी खेप जब्त की। बरामद मादक पदार्थों में 200 ग्राम एमडीएमए, 89.39 ग्राम स्मैक और ब्राउन शुगर शामिल हैं। शराब की खेप में 286.140 लीटर विदेशी शराब और 10 लीटर देशी शराब जब्त की गई, जबकि 100 लीटर जावा को मौके पर ही विनष्ट किया गया। पुलिस ने बाइक-ट्रैक्टर और कैश किया बरामद पुलिस ने 4 मोटरसाइकिल, 3 ट्रैक्टर, 1 कार और 1 टेम्पो सहित कई वाहन जब्त किए। इसके अतिरिक्त, 8 मोबाइल फोन, 12,395 रुपये नकद, 1 इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 1 चादर और 1 मवेशी भी बरामद किया गया। अन्य जब्त सामानों में 24 कंघी, 2 डिब्बे बिंदी, 39 तांबे के पाइप, 3 बंडल तांबे के तार, 11 मोती की माला, 26 पाउडर, 20 लिपस्टिक, 11 आई लाइनर, 78 हेयर कल्वर, 96 हेयर क्लिप और 2 डिब्बे सरसों का तेल शामिल हैं। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने किशनगंज की आम जनता से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर कॉल करें, क्योंकि पुलिस आपकी सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर है।

