कौशांबी में भारी बारिश, स्कूल बंद:अस्पताल में भरा पानी, पम्पिंग सेट से निकाला जा रहा बाहर, जलजमाव से लोग परेशान

कौशांबी में भारी बारिश, स्कूल बंद:अस्पताल में भरा पानी, पम्पिंग सेट से निकाला जा रहा बाहर, जलजमाव से लोग परेशान

कौशांबी में भारी बारिश और जलभराव के कारण मंगलवार, 18 अगस्त को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी आदेश के तहत परिषदीय, माध्यमिक, सहायता प्राप्त तथा सभी बोर्डों के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने आदेश जारी करते हुए FLN ट्रेनिंग सहित शिक्षा विभाग की सभी गतिविधियों को भी स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने बताया कि लगातार बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया है, जिसके चलते छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। बीती रात से मंगलवार सुबह तक हुई बारिश के कारण जिला अस्पताल सहित जनपद के कई इलाकों में पानी भर गया है। जिला अस्पताल परिसर में जलनिकासी के लिए पम्पिंग सेट लगाकर बारिश के पानी को नाले में डाला जा रहा है। कई सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भी जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक कौशांबी में मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है। विभाग ने भारी बारिश को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *