उदयपुर में तीसरे दिन भी बादल छाए:अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री, 20 अगस्त से फिर बारिश के आसार

उदयपुर में तीसरे दिन भी बादल छाए:अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री, 20 अगस्त से फिर बारिश के आसार

उदयपुर में लगातार तीसरे दिन भी आसमान में बादलों ने जगह बना रखी है। आज बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग ने 20 अगस्त से खंड वर्षा के आसार हैं। इससे पहले सोमवार को भी शहर में बादल छाए रहे। जिले का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम एक्सपर्ट डा.आर.एस. देवड़ा ने बताया कि बंगाल की खाडी के उत्तर पश्चिम मे एक अवदाब बना था वो टर्फ लाइन के सहारे उत्तर मध्य भारत की तरफ आगे बढ़ रहा है। इससे पूर्वी तटीय और उत्तर भारत भारी वर्षा आने वाले चार से पांच दिनों तक जारी रहेगी। मौसम एक्सपर्ट के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान में 19 से अगस्त से से वर्षा होने की संभावना है। मेवाड सहित दक्षिणी राजस्थान मे आने वाले दो से तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान हल्की कुछ जगहों पर खंड वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है, बाकी समय मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उनके अनुसार 20 अगस्त से फिर से वर्षा होने की संभावना है। उदयपुर में पिछले दिनों का तापमान (डिग्री से.)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *