श्रीगंगानगर में आज 4 घंटे बिजली कटौती:सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई, कई इलाके होंगे प्रभावित

श्रीगंगानगर में आज 4 घंटे बिजली कटौती:सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई, कई इलाके होंगे प्रभावित

श्रीगंगानगर शहर में मंगलवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। इस दौरान करणी मार्ग रोड स्थित 132 केवी जीएसएस से निकलने वाले 33/11 केवी के 4 फीडर बंद रहेंगे। इससे शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। पुराने ट्रांसफॉर्मर हटाकर लगाए जाएंगे नए डिस्कॉम के सिटी थर्ड एईएन मनजीत सैनी ने बताया कि उपचौकी 33/11 के फीडर 1, 4, 7 और 8 पर पुराने पावर ट्रांसफॉर्मर की जगह नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। इसी काम के चलते चारों फीडर को चार घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद कटौती के दौरान पावर हाउस रोड, लक्कड़ मंडी रोड, जवाहर मार्केट, सदर बाजार, रेलवे वर्कशॉप, गोल बाजार और स्वामी दयानंद मार्ग के आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा करणी मार्ग पर कृषि अनुसंधान केंद्र, मयूर स्कूल, सुरेंद्र डेंटल कॉलेज, आर्मी बूचड़ी, एआरएस स्थित खुली जेल, पुलिस लाइन, इंडस्ट्रियल एरिया, वाटर वर्क्स कॉलोनी और वाटर वर्क्स ऑफिस परिसर समेत आसपास के इलाकों में भी बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *