शामली में दो मासूम बहनों से 5 हजार रुपए छीने:घटना CCTV में कैद, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

शामली में दो मासूम बहनों से 5 हजार रुपए छीने:घटना CCTV में कैद, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

शामली में जलालाबाद कस्बे के मोहल्ला मोहम्मदीगंज में सोमवार देर शाम दो मासूम सगी बहनों से पांच हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। दोनों बच्चियां जनसेवा केंद्र से रुपये लेकर घर लौट रही थीं। पाल धर्मशाला के पास एक युवक ने उन्हें रोककर हाथ से रुपये छीन लिए और फरार हो गया। पूरी वारदात पास लगे CCTV में कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जनसेवा केंद्र से रुपये लेकर घर लौट रही थीं बहनें मोहल्ला मोहम्मदीगंज निवासी तनवीर सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। उन्होंने परिवार के खर्च के लिए आशु पाल के जनसेवा केंद्र के माध्यम से पांच हजार रुपये भेजे थे। सोमवार शाम उनकी 7 और 8 वर्षीय बेटियां जनसेवा केंद्र से रुपये लेकर घर लौट रही थीं। पाल धर्मशाला के पास पहुंचते ही एक युवक ने दोनों बच्चियों को रोक लिया। आरोप है कि युवक ने उनके हाथ से पांच हजार रुपये छीन लिए और मौके से भाग गया। अचानक हुई घटना से दोनों बच्चियां घबरा गईं और रोते हुए घर पहुंचीं। बच्चियों के डर से सहमा परिवार बच्चियों की मां अकबरी ने बताया कि उनके पति ने घरेलू जरूरतों और बच्चों के खर्च के लिए रकम भेजी थी। दोनों बेटियां जनसेवा केंद्र से रुपये निकालकर घर आ रही थीं, तभी युवक ने रास्ते में उन्हें रोककर पैसे छीन लिए। घटना के बाद दोनों बच्चियां डरी और सहमी हुई हैं। परिजनों ने फिलहाल पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दी है। हालांकि CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के CCTV की फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ा जा सके। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी कस्बे का ही रहने वाला बताया जा रहा है। थाना भवन के सीओ श्याम सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *