बेगूसराय के जवान का निधन, सिमरिया में निकला कैंडल मार्च:छत्तीसगढ़ में स्पेशल पुलिस फोर्स में थे, ड्यूटी के दौरान बिगड़ गई थी तबीयत

बेगूसराय के जवान का निधन, सिमरिया में निकला कैंडल मार्च:छत्तीसगढ़ में स्पेशल पुलिस फोर्स में थे, ड्यूटी के दौरान बिगड़ गई थी तबीयत

बेगूसराय के जवान चंदन कुमार का निधन हो गया है। वे छत्तीसगढ़ स्पेशल पुलिस फोर्स में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। शनिवार की रात इलाज के दौरान अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया था। दिवंगत आत्मा की शांति और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार शाम सिमरिया गांव में कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च पूरे सिमरिया गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरा। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, युवा और बुजुर्ग हाथों में मोमबत्ती और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर शामिल हुए। चंदन कुमार बेगूसराय के बरौनी प्रखंड सिमरिया मिल्की टोला वार्ड-1 निवासी श्यामनंदन सिंह के बेटे हैं। सहकर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया था ड्यूटी पर चंदन की तबीयत खराब होने के बाद सहकर्मियों और विभाग की ओर से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की पूरी टीम उनके इलाज में जुटी रही, लेकिन शनिवार की रात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। चंदन कुमार के निधन की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया है। युवाओं ने चंदन भैया अमर रहें, भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। कैंडल मार्च में शामिल ग्रामीणों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की कठिन घड़ी में धैर्य-हिम्मत देने की प्रार्थना की। बेगूसराय के जवान चंदन कुमार का निधन हो गया है। वे छत्तीसगढ़ स्पेशल पुलिस फोर्स में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। शनिवार की रात इलाज के दौरान अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया था। दिवंगत आत्मा की शांति और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार शाम सिमरिया गांव में कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च पूरे सिमरिया गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरा। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, युवा और बुजुर्ग हाथों में मोमबत्ती और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर शामिल हुए। चंदन कुमार बेगूसराय के बरौनी प्रखंड सिमरिया मिल्की टोला वार्ड-1 निवासी श्यामनंदन सिंह के बेटे हैं। सहकर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया था ड्यूटी पर चंदन की तबीयत खराब होने के बाद सहकर्मियों और विभाग की ओर से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की पूरी टीम उनके इलाज में जुटी रही, लेकिन शनिवार की रात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। चंदन कुमार के निधन की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया है। युवाओं ने चंदन भैया अमर रहें, भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। कैंडल मार्च में शामिल ग्रामीणों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की कठिन घड़ी में धैर्य-हिम्मत देने की प्रार्थना की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *