नोएडा में दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान:ऑनलाइन गेम के कर्ज से परेशान था व्यक्ति, किराए के मकान में युवती ने भी फांसी लगाई

नोएडा में दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान:ऑनलाइन गेम के कर्ज से परेशान था व्यक्ति, किराए के मकान में युवती ने भी फांसी लगाई

नोएडा में आत्महत्या के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। भंगेल गांव में ऑनलाइन गेम खेलने के कारण कर्ज में डूबे तीन बच्चों के पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, इलाहाबास में किराए के मकान में रहने वाली 24 वर्षीय युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। ऑनलाइन गेम के चलते कर्ज में डूबा था व्यक्ति फेज-दो थाना क्षेत्र के भंगेल गांव में रविवार शाम 40 वर्षीय गणेश सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गणेश मूलरूप से गोंडा के बलमत्थर गांव के रहने वाले थे और एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वह भंगेल में सतेंद्र त्यागी के मकान में पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराए पर रहते थे। पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम गणेश की पत्नी बच्चों के साथ बालकनी में थी। बच्चे कमरे में पहुंचे तो गणेश रस्सी के सहारे फंदे पर लटके मिले। परिजनों और पड़ोसियों ने रस्सी काटकर उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पत्नी ने पुलिस को बताया कि गणेश मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलते थे। गेम खेलने के कारण उन पर काफी कर्ज हो गया था। वह कर्ज चुकाने में असमर्थ थे और कई बार परिवार के लोगों से कर्ज के बोझ को लेकर चिंता जताते थे। पुलिस ने उनका मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इलाहाबास में 24 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिला दूसरा मामला सेक्टर-86 क्षेत्र के इलाहाबास की गली नंबर-20 का है। यहां किराए के मकान में रहने वाली 24 वर्षीय संगीता का शव कमरे में पंखे के हुक से कपड़े के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र के निनमाई गांव निवासी संगीता पुत्री सुरजन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *