1 साल 9 महीने की बच्ची ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड:50 से अधिक जानवरों के नाम, रंग, आकृतियां पहचानी; शब्दों को समझकर जवाब दिया

1 साल 9 महीने की बच्ची ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड:50 से अधिक जानवरों के नाम, रंग, आकृतियां पहचानी; शब्दों को समझकर जवाब दिया

1 साल 9 महीने की उम्र में जीवा सोनी ने नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। जीवा ने 50 से अधिक जानवरों के नाम पहचानकर और बताकर अपनी याददाश्त का परिचय दिया। इसके साथ ही उन्होंने रंगों के नाम, अलग-अलग आकृतियों (Shapes), अपोजिट वर्ड और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों के जवाब देकर रिकॉर्ड अपने नाम किया। इतनी कम उम्र में दिखाई क्षमता जीवा की उपलब्धि की खास बात उनकी उम्र है। अधिकांश बच्चे इस उम्र में बोलना और अपने आसपास की चीजों को पहचानना सीख रहे होते हैं, वहीं जीवा ने विभिन्न श्रेणियों से जुड़ी जानकारियों को याद कर उन्हें पहचानने और बताने की क्षमता प्रदर्शित की। जीवा ने अलग-अलग जानवरों को पहचानकर उनके नाम बताए, विभिन्न रंगों और आकृतियों की पहचान की, विपरीत शब्दों को समझकर उनके जवाब दिए। सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों के जवाब देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन्हीं क्षमताओं के आधार पर उनका नाम नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। इस उपलब्धि के अवसर पर जीवा को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। जीवा जब 8 महीने की थी, तब से ही उनकी माता-पिता, दादा प्रदीप कुमार ने तस्वीरें दिखा कर याद करवाया। प्रैक्टिस के माध्यम से यह सफल हुआ। परिवार में खुशी का माहौल जीवा की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता तरुण सोनी और डिम्पल सोनी बेहद खुश हैं। परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने जीवा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिवार का कहना है कि जीवा ने कम उम्र से ही चीजों को जल्दी सीखने और याद रखने में विशेष रुचि दिखाई। उनकी इसी जिज्ञासा और सीखने की क्षमता को प्रोत्साहित किया गया, जिसका परिणाम इतनी कम उम्र में मिली इस उपलब्धि के रूप में सामने आया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *