शेखपुरा जिले की शेखोपुरसराय थाना पुलिस ने सोमवार को एक अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह के बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गश्त के दौरान उसे दबोचा। गिरफ्तार साइबर फ्रॉड की पहचान कबीरपुर गांव निवासी महेंद्र यादव के पुत्र उतीश कुमार के रूप में हुई है। इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी और एएसआई जय कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया। साइबर ठगी से जुड़े कई प्रमाण मिले
थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन फोनों में साइबर ठगी से जुड़े कई प्रमाण मिले हैं। आरोपी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नाम पर देश भर के मोबाइल उपभोक्ताओं से ऑनलाइन ठगी करता था। उसके मोबाइल नंबर के विरुद्ध राष्ट्रीय पोर्टल पर पहले से तीन ठगी के मामले दर्ज हैं। तेलंगाना सहित कई राज्यों में भी साइबर ठगी के प्रमाण मिले हैं। पुलिस को मोबाइल से साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी के लेनदेन का प्रमाण भी मिला है। मुख्य सड़क मार्ग की ओर ठगी कर रहा था थाना अध्यक्ष के अनुसार, गिरफ्तार युवक अपने पांच-छह सहयोगियों के साथ गांव से पश्चिम रहींचा मुख्य सड़क मार्ग की ओर ठगी कर रहा था। उसी दौरान गश्त करती पुलिस टीम वहां पहुंची। पुलिस वाहन को देखकर सभी भागने लगे, जिसमें से एक युवक को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार साइबर फ्रॉड से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। शेखपुरा जिले की शेखोपुरसराय थाना पुलिस ने सोमवार को एक अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह के बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गश्त के दौरान उसे दबोचा। गिरफ्तार साइबर फ्रॉड की पहचान कबीरपुर गांव निवासी महेंद्र यादव के पुत्र उतीश कुमार के रूप में हुई है। इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी और एएसआई जय कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया। साइबर ठगी से जुड़े कई प्रमाण मिले
थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन फोनों में साइबर ठगी से जुड़े कई प्रमाण मिले हैं। आरोपी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नाम पर देश भर के मोबाइल उपभोक्ताओं से ऑनलाइन ठगी करता था। उसके मोबाइल नंबर के विरुद्ध राष्ट्रीय पोर्टल पर पहले से तीन ठगी के मामले दर्ज हैं। तेलंगाना सहित कई राज्यों में भी साइबर ठगी के प्रमाण मिले हैं। पुलिस को मोबाइल से साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी के लेनदेन का प्रमाण भी मिला है। मुख्य सड़क मार्ग की ओर ठगी कर रहा था थाना अध्यक्ष के अनुसार, गिरफ्तार युवक अपने पांच-छह सहयोगियों के साथ गांव से पश्चिम रहींचा मुख्य सड़क मार्ग की ओर ठगी कर रहा था। उसी दौरान गश्त करती पुलिस टीम वहां पहुंची। पुलिस वाहन को देखकर सभी भागने लगे, जिसमें से एक युवक को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार साइबर फ्रॉड से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

