किशनगंज में मजदूरी से लौटा पति तो पत्नी-4 बच्चे गायब:घर में जेवर-कागजात भी नहीं मिले, परिचित पर ले जाने का आरोप

किशनगंज में मजदूरी से लौटा पति तो पत्नी-4 बच्चे गायब:घर में जेवर-कागजात भी नहीं मिले, परिचित पर ले जाने का आरोप

किशनगंज के सदर थाना क्षेत्र के गाछपाड़ा निवासी सलामत अली ने अपनी पत्नी और चार बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने एक परिचित व्यक्ति पर पत्नी और बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सात-आठ महीने बाद मजदूरी से घर लौटे थे सलामत सलामत अली ने पुलिस को बताया कि वह करीब सात-आठ महीने पहले मजदूरी करने के लिए झारखंड गए थे। करीब एक महीने पहले जब वह घर लौटे तो उनकी 35 वर्षीय पत्नी मरजीया खातून और चारों बच्चे घर पर नहीं मिले। उन्होंने बताया कि घर से कुछ सामान, जेवरात और जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण कागजात भी गायब थे। परिचित पर पत्नी-बच्चों को ले जाने का आरोप इसके बाद सलामत अली ने अपने परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की। उनका आरोप है कि स्थानीय लोगों ने बताया कि उनका परिचित साकीम, जो पोठिया थाना क्षेत्र के झीलबस्ती का रहने वाला है, उनकी पत्नी और चारों बच्चों को शाम करीब चार से पांच बजे के बीच अपने साथ ले जाते हुए देखा गया था। अगवा कर बेचने की आशंका जताई सलामत अली ने आशंका जताई है कि साकीम उनकी पत्नी और बच्चों को अगवा कर कहीं ले गया है या उन्हें बेच दिया है। उन्होंने पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पत्नी और बच्चों का पता लगाने की मांग की है। पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। लापता महिला और बच्चों का पता लगाने के साथ-साथ नामजद आरोपी साकीम की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किशनगंज के सदर थाना क्षेत्र के गाछपाड़ा निवासी सलामत अली ने अपनी पत्नी और चार बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने एक परिचित व्यक्ति पर पत्नी और बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सात-आठ महीने बाद मजदूरी से घर लौटे थे सलामत सलामत अली ने पुलिस को बताया कि वह करीब सात-आठ महीने पहले मजदूरी करने के लिए झारखंड गए थे। करीब एक महीने पहले जब वह घर लौटे तो उनकी 35 वर्षीय पत्नी मरजीया खातून और चारों बच्चे घर पर नहीं मिले। उन्होंने बताया कि घर से कुछ सामान, जेवरात और जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण कागजात भी गायब थे। परिचित पर पत्नी-बच्चों को ले जाने का आरोप इसके बाद सलामत अली ने अपने परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की। उनका आरोप है कि स्थानीय लोगों ने बताया कि उनका परिचित साकीम, जो पोठिया थाना क्षेत्र के झीलबस्ती का रहने वाला है, उनकी पत्नी और चारों बच्चों को शाम करीब चार से पांच बजे के बीच अपने साथ ले जाते हुए देखा गया था। अगवा कर बेचने की आशंका जताई सलामत अली ने आशंका जताई है कि साकीम उनकी पत्नी और बच्चों को अगवा कर कहीं ले गया है या उन्हें बेच दिया है। उन्होंने पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पत्नी और बच्चों का पता लगाने की मांग की है। पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। लापता महिला और बच्चों का पता लगाने के साथ-साथ नामजद आरोपी साकीम की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *