सुमन का सहकर्मी ही करता था परेशान, अरेस्ट:लखीसराय में पुलिस ने घर से दबोचा,आपत्तिजनक वीडियो भेजने का आरोप; CCTV फुटेज में साथ दिखे

सुमन का सहकर्मी ही करता था परेशान, अरेस्ट:लखीसराय में पुलिस ने घर से दबोचा,आपत्तिजनक वीडियो भेजने का आरोप; CCTV फुटेज में साथ दिखे

लखीसराय में बीते रविवार 16 अगस्त को लखीसराय सदर अस्पताल के एनआरसी वार्ड में 25 वर्षीय सफाईकर्मी सुमन कुमारी का शव फंदे से लटका मिला था। इस मामले में पुलिस ने उसके सहकर्मी सफाईकर्मी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नीतीश कुमार को कबैया स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मृतका के परिजनों ने नीतीश कुमार पर सुमन को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो भेजने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार, घटना से पहले सुमन और नीतीश के बीच बातचीत का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। गिरफ्तार नीतीश कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। उसने पुलिस को बताया कि वह सुबह ड्यूटी पर आया था और सुमन को काम के लिए कहने के बाद अपने घर चला गया था। इसके बाद क्या हुआ, इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लखीसराय में बीते रविवार 16 अगस्त को लखीसराय सदर अस्पताल के एनआरसी वार्ड में 25 वर्षीय सफाईकर्मी सुमन कुमारी का शव फंदे से लटका मिला था। इस मामले में पुलिस ने उसके सहकर्मी सफाईकर्मी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नीतीश कुमार को कबैया स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मृतका के परिजनों ने नीतीश कुमार पर सुमन को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो भेजने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार, घटना से पहले सुमन और नीतीश के बीच बातचीत का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। गिरफ्तार नीतीश कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। उसने पुलिस को बताया कि वह सुबह ड्यूटी पर आया था और सुमन को काम के लिए कहने के बाद अपने घर चला गया था। इसके बाद क्या हुआ, इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *