नवादा में लॉरी की टक्कर से बाइक सवार की मौत:NH-20 पर 3 घंटे जाम, बारिश से बढ़ी परेशानी, फंसे रहे वाहन

नवादा में लॉरी की टक्कर से बाइक सवार की मौत:NH-20 पर 3 घंटे जाम, बारिश से बढ़ी परेशानी, फंसे रहे वाहन

नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के पटना-रांची एनएच-20 पर सोमवार को गोपालपुर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार अनिल कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद एनएच-20 करीब तीन घंटे तक जाम रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गढ़ दीवोर गांव निवासी शंभु भुइयां के पुत्र अनिल कुमार बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रजौली की ओर से कोडरमा जा रहे एक लॉरी ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बारिश के बीच तीन घंटे तक लगा रहा जाम हादसे के बाद अनिल का शव सड़क पर पड़ा रहा और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके कारण एनएच-20 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसी बीच बारिश शुरू होने से जाम में फंसे वाहन चालकों और यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। पुलिस ने समझाकर हटाया अवरोध घटना की सूचना मिलते ही रजौली पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई कन्हैया लाल, एसआई सचिन कुमार और एएसआई जय प्रकाश चौधरी सहित पुलिस दल ने लोगों को समझाकर शव और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की। रजौली बीडीओ संजीव कुमार झा और प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि बबलू यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति सामान्य कराने में सहयोग किया। तीन घंटे बाद बहाल हुआ यातायात पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से शव और दुर्घटनाग्रस्त वाहन हटाया गया। इसके बाद करीब तीन घंटे बाद एनएच-20 पर यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के पटना-रांची एनएच-20 पर सोमवार को गोपालपुर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार अनिल कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद एनएच-20 करीब तीन घंटे तक जाम रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गढ़ दीवोर गांव निवासी शंभु भुइयां के पुत्र अनिल कुमार बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रजौली की ओर से कोडरमा जा रहे एक लॉरी ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बारिश के बीच तीन घंटे तक लगा रहा जाम हादसे के बाद अनिल का शव सड़क पर पड़ा रहा और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके कारण एनएच-20 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसी बीच बारिश शुरू होने से जाम में फंसे वाहन चालकों और यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। पुलिस ने समझाकर हटाया अवरोध घटना की सूचना मिलते ही रजौली पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई कन्हैया लाल, एसआई सचिन कुमार और एएसआई जय प्रकाश चौधरी सहित पुलिस दल ने लोगों को समझाकर शव और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की। रजौली बीडीओ संजीव कुमार झा और प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि बबलू यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति सामान्य कराने में सहयोग किया। तीन घंटे बाद बहाल हुआ यातायात पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से शव और दुर्घटनाग्रस्त वाहन हटाया गया। इसके बाद करीब तीन घंटे बाद एनएच-20 पर यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *