कमता तिराहे पर 1 किलोमीटर लंबा जाम:सुषमा अस्पताल तक लगी गाड़ियों की कतारें, रेंग कर चलते रहे वाहन

कमता तिराहे पर 1 किलोमीटर लंबा जाम:सुषमा अस्पताल तक लगी गाड़ियों की कतारें, रेंग कर चलते रहे वाहन

लखनऊ के कामता तिराहे पर दोपहर 3 बजे एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। गाड़ियां रेंगकर चलती रही। सुषमा अस्पताल से कामता तिराहे तक जाम की स्थिति बनी रही। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित कामता तिराहे पर सोमवार को जाम लग गया। पॉलिटेक्निक से कामता तिराहे तक जाने वाली गाड़ियां रुक-रुक कर चलती रही। 15 मिनट का सफर करीब 1 घंटे में तय हुआ। इस दौरान गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिली। जाम के चलते कई लोग परेशान भी दिखाई दिए। गलत डायवर्सन के चलते लोग हो रहा है परेशान
स्थानीय लोगों की माने तो सुषमा कट बंद करने की वजह से रोजाना इस तरह की दिक्कत होती है। इसके साथ ही कमता किराए पर भी गलत तरीके से बेरीगेटिंग करके डायवर्सन कर दिया गया है। सुषमा का कट खोल दिया जाए तो एक बड़ी आबादी यहां से गुजर सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *