बक्सर में इलेक्ट्रिशियन की संदिग्ध मौत:चौसा थर्मल पावर की लेबर कॉलोनी में रहते थे, कमरे में मिला शव, पास पड़ी थीं दवाइयां

बक्सर में इलेक्ट्रिशियन की संदिग्ध मौत:चौसा थर्मल पावर की लेबर कॉलोनी में रहते थे, कमरे में मिला शव, पास पड़ी थीं दवाइयां

बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन 1320 मेगावाट थर्मल पावर परियोजना की लेबर कॉलोनी में सोमवार सुबह एक इलेक्ट्रिशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अरवल जिले के इब्राहिमपुर गांव निवासी 50 वर्षीय रामप्यारे चौधरी के रूप में हुई है। वह खुशी कंस्ट्रक्शन के लिए इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत थे और पिछले लगभग तीन वर्षों से चौसा स्थित थर्मल पावर के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। दाहिने हाथ के पास दवाइयों की गोलियां पड़ी थी
जानकारी के मुताबिक,रविवार शाम रामप्यारे चौधरी ने अन्य मजदूरों के साथ भोजन किया और फिर अपने कमरे में सोने चले गए। सोमवार सुबह जब वे काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले,तो आसपास के मजदूरों को संदेह हुआ। मजदूरों ने कमरे में झांककर देखा तो रामप्यारे बेजान अवस्था में पड़े थे। इसके बाद घटना की सूचना लेबर कॉलोनी के गार्ड को दी गई। गार्ड की सूचना पर राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कमरे की जांच के दौरान मृतक के दाहिने हाथ के पास कुछ दवाइयों की गोलियां पड़ी हुई पाईं। रात में अचानक तबीयत बिगड़ी
इससे यह आशंका जताई जा रही है कि रात में अचानक तबीयत बिगड़ने पर रामप्यारे ने दवा लेने का प्रयास किया होगा। हालांकि, उनकी मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गौर करते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही अरवल से परिजन निजी वाहन से चौसा के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। रामप्यारे के साथ काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से थर्मल पावर परियोजना में इलेक्ट्रिशियन का काम कर रहे थे। सहकर्मियों के अनुसार, वे नियमित रूप से काम पर आते थे। उनकी अचानक हुई मौत से मजदूरों के बीच भी शोक का माहौल है। राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने पुष्टि की कि इलेक्ट्रिशियन की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन 1320 मेगावाट थर्मल पावर परियोजना की लेबर कॉलोनी में सोमवार सुबह एक इलेक्ट्रिशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अरवल जिले के इब्राहिमपुर गांव निवासी 50 वर्षीय रामप्यारे चौधरी के रूप में हुई है। वह खुशी कंस्ट्रक्शन के लिए इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत थे और पिछले लगभग तीन वर्षों से चौसा स्थित थर्मल पावर के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। दाहिने हाथ के पास दवाइयों की गोलियां पड़ी थी
जानकारी के मुताबिक,रविवार शाम रामप्यारे चौधरी ने अन्य मजदूरों के साथ भोजन किया और फिर अपने कमरे में सोने चले गए। सोमवार सुबह जब वे काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले,तो आसपास के मजदूरों को संदेह हुआ। मजदूरों ने कमरे में झांककर देखा तो रामप्यारे बेजान अवस्था में पड़े थे। इसके बाद घटना की सूचना लेबर कॉलोनी के गार्ड को दी गई। गार्ड की सूचना पर राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कमरे की जांच के दौरान मृतक के दाहिने हाथ के पास कुछ दवाइयों की गोलियां पड़ी हुई पाईं। रात में अचानक तबीयत बिगड़ी
इससे यह आशंका जताई जा रही है कि रात में अचानक तबीयत बिगड़ने पर रामप्यारे ने दवा लेने का प्रयास किया होगा। हालांकि, उनकी मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गौर करते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही अरवल से परिजन निजी वाहन से चौसा के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। रामप्यारे के साथ काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से थर्मल पावर परियोजना में इलेक्ट्रिशियन का काम कर रहे थे। सहकर्मियों के अनुसार, वे नियमित रूप से काम पर आते थे। उनकी अचानक हुई मौत से मजदूरों के बीच भी शोक का माहौल है। राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने पुष्टि की कि इलेक्ट्रिशियन की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *