कैमूर में दुर्गावती थाना क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर धनेछा रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन दुर्घटना में 14 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान कोटसा गांव निवासी अजय राम की पुत्री अनु कुमारी (14) के रूप में हुई है। अनु फिरोजपुर स्थित अपने ननिहाल में रहती थी। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. वह साइकिल से खड़सरा स्थित अपनी मौसी के घर जा रही थी। धनेछा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वह डाउन लाइन पर एक ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। जीआरपी के सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि यह घटना डीएफसीसी के पोल संख्या 84/16 डाउन लाइन में हुई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पंचनामा तैयार कर शव उन्हें अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। कैमूर में दुर्गावती थाना क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर धनेछा रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन दुर्घटना में 14 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान कोटसा गांव निवासी अजय राम की पुत्री अनु कुमारी (14) के रूप में हुई है। अनु फिरोजपुर स्थित अपने ननिहाल में रहती थी। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. वह साइकिल से खड़सरा स्थित अपनी मौसी के घर जा रही थी। धनेछा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वह डाउन लाइन पर एक ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। जीआरपी के सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि यह घटना डीएफसीसी के पोल संख्या 84/16 डाउन लाइन में हुई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पंचनामा तैयार कर शव उन्हें अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

