‘गले लगाकर वो मंत्र सुनाती थी’ हिमांशी खुराना ने शेफाली जरीवाला संग रिश्ते पर किया खुलासा, बोलीं- मैं डर से कांपती थी

‘गले लगाकर वो मंत्र सुनाती थी’ हिमांशी खुराना ने शेफाली जरीवाला संग रिश्ते पर किया खुलासा, बोलीं- मैं डर से कांपती थी

Himanshi Khurana On Bigg Boss 13 Negative Energy: पंजाबी सिंगर-एक्ट्रेस हिमांशी खुराना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने पहले अपने एक्स बॉयफ्रेंड आसिम रियाज संग ब्रेकअप और इस्लाम कबूल करने के दबाव पर खुलासा किया था, अब उन्होंने बिग बॉस 13 के घर में नेगेटिव एनर्जी और शेफाली जरीवाला के साथ बिताए एक किस्से को लेकर डरावनी बात बताई है। उन्होंने कहा कि उन्हें वहां नींद नहीं आती थी लगता था कि कोई उनके पास खड़ा है।

हिमांशी खुराना ने सुनाया बिग बॉस का डरावना किस्सा

हिमांशी खुराना हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंची। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस हाउस के अपने मानसिक और शारीरिक तनाव के बारे में बताते हुए कहा कि रात के समय उन्हें बहुत ही अजीब और डरावना अहसास होता था। हिमांशी ने कहा, “शेफाली जरीवाला उस शो में मेरे साथ थी। जब रात में अचानक मेरी आंख खुलती थी तो मुझे फील होता था कि मेरे बेड के पास कोई खड़ा है। मुझे पसीने आ रहे होते थे मैं डर से कांपती थी”

हिमांशी खुराना ने आगे कहा, “मैं आंख बंद कर लेती थी लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी नींद नहीं आती थी। शेफाली के साथ मेरी अटैचमेंट बहुत गहरी थी, इसलिए उसे तुरंत पता चल जाता था कि मैं परेशान हूं वह मुझे गले लगाकर कोई मंत्र पढ़ा करती थी जो हिंदी में था और मुझे सुलाने की कोशिश करती थी।”

हिमांशी को बिग बॉस में महसूस होती थी नेगेटिव एनर्जी

हिमांशी खुराना ने आगे कहा, “बिग बॉस के घर में इतनी पावरफुल नेगेटिव एनर्जी थी कि शेफाली के गले लगाने और मंत्र पढ़ने के बावजूद मुझे नींद नहीं आती थी, मुझे ऐसे लगता था कि मेरे बेड के पास कोई खड़ा है और वह मुझे खींच के ले जाएगा और एक दिन तो ऐसे हुआ कि मुझे लगा मेरे चेस्ट पर कोई बैठा हो। शायद कोई लड़की थी,जो मेरा गला दबा रही हो।” 

‘बिग बॉस है एक साइकोलॉजिकल गेम’

हिमांशी खुराना ने ये भी बताया कि अगली सुबह नींद पूरी न हो पाने की वजह से सुबह उनका सर फट रहा होता था और हम चिड़चिड़े हो रहे थे। दो-दो दिनों तक सुबह चाय तक नहीं मिलती थी। ऊपर से ये बोलते थे कि कंटेंट लेकर आओ। जबकि मैं उन्हें बोलती थी कि मैं असल जिंदगी में भी ऐसी ही हूं कि भाई पहले कॉफी दे दो मुझे। फिर मैं अपना काम करूंगी। हिमांशी ने बिग बॉस को एक साइकोलॉजिकल गेम बताया है। उन्होंने कहा, “बिग बॉस एक साइकोलॉजिकल गेम है।” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *