सावन की तीसरी सोमवारी, नाग पंचमी पर भीड़:अररिया के शिवालयों में सुबह 5 बजे से लाइन, भक्तों ने की पूजा

सावन की तीसरी सोमवारी, नाग पंचमी पर भीड़:अररिया के शिवालयों में सुबह 5 बजे से लाइन, भक्तों ने की पूजा

सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के पावन अवसर पर सोमवार को अररिया जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब पांच बजे से ही भक्तों के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने सुबह स्नान-ध्यान कर पूजा की थाली के साथ शिवालयों में प्रवेश किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ की श्रद्धा व भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। सुबह 5 बजे से ही लगी लाइन भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, फूल, दूध, फल व अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। इस दौरान मंदिर परिसर लगातार ‘हर-हर महादेव’, ‘हर-हर शिव’ और ‘हर-हर भोले’ के जयकारों से गूंजता रहा, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। अररिया शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। प्रसिद्ध मां खरगेश्वरी काली मंदिर परिसर स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर और सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर स्थित बाबा अरियानाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम इसके अलावा, मदनपुर शिव मंदिर और सुंदरी स्थित प्रसिद्ध बाबा सुंदरनाथ धाम में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी एक साथ पड़ने से शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिरों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूजा समितियों और स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की थीं। पूरे जिले में धार्मिक और भक्तिमय माहौल बना रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा भी विभिन्न मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के पावन अवसर पर सोमवार को अररिया जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब पांच बजे से ही भक्तों के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने सुबह स्नान-ध्यान कर पूजा की थाली के साथ शिवालयों में प्रवेश किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ की श्रद्धा व भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। सुबह 5 बजे से ही लगी लाइन भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, फूल, दूध, फल व अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। इस दौरान मंदिर परिसर लगातार ‘हर-हर महादेव’, ‘हर-हर शिव’ और ‘हर-हर भोले’ के जयकारों से गूंजता रहा, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। अररिया शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। प्रसिद्ध मां खरगेश्वरी काली मंदिर परिसर स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर और सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर स्थित बाबा अरियानाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम इसके अलावा, मदनपुर शिव मंदिर और सुंदरी स्थित प्रसिद्ध बाबा सुंदरनाथ धाम में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी एक साथ पड़ने से शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिरों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूजा समितियों और स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की थीं। पूरे जिले में धार्मिक और भक्तिमय माहौल बना रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा भी विभिन्न मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *