औरंगाबाद- तेज रफ्ट्रतार ट्रक ने लूना में मारी टक्कर:एक शख्स की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; नाग पंचमी पर पूजा करके मंदिर से घर लौट रहे थे

औरंगाबाद- तेज रफ्ट्रतार ट्रक ने लूना में मारी टक्कर:एक शख्स की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; नाग पंचमी पर पूजा करके मंदिर से घर लौट रहे थे

औरंगाबाद में तेज रफ्तार ट्रक ने लूना में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लूना सनारो दोनों व्यक्ति बीच पर गिर पड़े। चोट लगने से एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर है। घटना रफीगंज-शिवगंज मुख्य मार्ग पर चातर पेट्रोल पंप के पास की है।
मृतक की पहचान नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 अंतर्गत अब्दुलपुर निवासी सर्जुन साव(57) के रूप में की गई है। घायल उपेंद्र साव(40) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हैं। नाग पंचमी के मौके पर मंदिर से पूजा-अर्चना करने के बाद घर लौट रहे थे।
पुलिस ने संभाला मोर्चा हादसे की सूचना मिलते ही रफीगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लिया और हादसे से संबंधित जानकारी स्थानीय लोगों से ली। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद ड्राइवर हाइवा लेकर मौके से भाग निकाल। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। साथ ही हादसे के संभावित कारणों और वाहन के भागने की दिशा के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पत्नी की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी उठा रहे थे सर्जुन साव की मौत की सूचना मिलते ही अब्दुलपुर स्थित उनके घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सर्जुन साव ठेला चलाकर अपने परिवार की आजीविका चलाते थे। उनके परिवार में एक पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। करीब तीन साल पहले बीमारी के कारण उनकी पत्नी उषा देवी का निधन हो गया था। पत्नी की मृत्यु के बाद बच्चों और परिवार की जिम्मेदारी पूरी तरह सर्जुन साव पर आ गई थी। परिवार को मिलेगा मुआवजा नगर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम और रिटायर्ड कैप्टन कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि सर्जुन साव मेहनत कर परिवार चलाते थे। अचानक सड़क हादसे में उनकी मौत से परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के आश्रितों को सरकार के प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रशासन की ओर से घटना को लेकर जरूरी कार्रवाई की जा रही है। औरंगाबाद में तेज रफ्तार ट्रक ने लूना में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लूना सनारो दोनों व्यक्ति बीच पर गिर पड़े। चोट लगने से एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर है। घटना रफीगंज-शिवगंज मुख्य मार्ग पर चातर पेट्रोल पंप के पास की है।
मृतक की पहचान नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 अंतर्गत अब्दुलपुर निवासी सर्जुन साव(57) के रूप में की गई है। घायल उपेंद्र साव(40) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हैं। नाग पंचमी के मौके पर मंदिर से पूजा-अर्चना करने के बाद घर लौट रहे थे।
पुलिस ने संभाला मोर्चा हादसे की सूचना मिलते ही रफीगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लिया और हादसे से संबंधित जानकारी स्थानीय लोगों से ली। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद ड्राइवर हाइवा लेकर मौके से भाग निकाल। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। साथ ही हादसे के संभावित कारणों और वाहन के भागने की दिशा के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पत्नी की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी उठा रहे थे सर्जुन साव की मौत की सूचना मिलते ही अब्दुलपुर स्थित उनके घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सर्जुन साव ठेला चलाकर अपने परिवार की आजीविका चलाते थे। उनके परिवार में एक पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। करीब तीन साल पहले बीमारी के कारण उनकी पत्नी उषा देवी का निधन हो गया था। पत्नी की मृत्यु के बाद बच्चों और परिवार की जिम्मेदारी पूरी तरह सर्जुन साव पर आ गई थी। परिवार को मिलेगा मुआवजा नगर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम और रिटायर्ड कैप्टन कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि सर्जुन साव मेहनत कर परिवार चलाते थे। अचानक सड़क हादसे में उनकी मौत से परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के आश्रितों को सरकार के प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रशासन की ओर से घटना को लेकर जरूरी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *