मधेपुरा में बाइक की टक्कर से युवक की मौत:आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम; आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग

मधेपुरा में बाइक की टक्कर से युवक की मौत:आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम; आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग

मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र के मुरहो में रविवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छोटेलाल कुमार (30) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सोमवार सुबह मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मुरहो में सड़क जाम कर दिया। वे आरोपी बाइक चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। मृतक के भाई राज कुमार यादव ने बताया कि 16 अगस्त की शाम करीब सात बजे छोटेलाल कुमार अपने घर से आटा पिसवाने के लिए साइकिल से मुरहो जा रहे थे। इसी दौरान एचपी गैस एजेंसी के पास नदी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। साथी मौके से फरार होने में सफल आवेदन के अनुसार, बाइक पर मुरलीगंज थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी पवन कुमार सवार था। उसके साथ एक अन्य अज्ञात व्यक्ति भी बाइक पर बैठा था। आवेदक ने आरोप लगाया है कि बाइक चालक नशे की हालत में था। टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटेलाल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया, जबकि बाइक चालक और उसका साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम छोटेलाल कुमार अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बेटे हैं, जिनमें बड़े बेटे की उम्र लगभग ढाई वर्ष और छोटे बेटे की उम्र महज एक वर्ष है। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। सोमवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इस कारण करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। परिजनों ने प्रशासन से मोटर वाहन अधिनियम के तहत मुआवजा दिलाने और आरोपी बाइक चालक व उसके साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस के आश्वासन के बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया। मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र के मुरहो में रविवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छोटेलाल कुमार (30) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सोमवार सुबह मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मुरहो में सड़क जाम कर दिया। वे आरोपी बाइक चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। मृतक के भाई राज कुमार यादव ने बताया कि 16 अगस्त की शाम करीब सात बजे छोटेलाल कुमार अपने घर से आटा पिसवाने के लिए साइकिल से मुरहो जा रहे थे। इसी दौरान एचपी गैस एजेंसी के पास नदी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। साथी मौके से फरार होने में सफल आवेदन के अनुसार, बाइक पर मुरलीगंज थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी पवन कुमार सवार था। उसके साथ एक अन्य अज्ञात व्यक्ति भी बाइक पर बैठा था। आवेदक ने आरोप लगाया है कि बाइक चालक नशे की हालत में था। टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटेलाल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया, जबकि बाइक चालक और उसका साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम छोटेलाल कुमार अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बेटे हैं, जिनमें बड़े बेटे की उम्र लगभग ढाई वर्ष और छोटे बेटे की उम्र महज एक वर्ष है। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। सोमवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इस कारण करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। परिजनों ने प्रशासन से मोटर वाहन अधिनियम के तहत मुआवजा दिलाने और आरोपी बाइक चालक व उसके साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस के आश्वासन के बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *