अझौर गांव में मिला 16 वर्षीय किशोर का शव:ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस, पहचान कराने में जुटी टीम

अझौर गांव में मिला 16 वर्षीय किशोर का शव:ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस, पहचान कराने में जुटी टीम

बेगूसराय सदर के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र स्थित अझौर गांव में बूढ़ी गंडक नदी किनारे सोमवार को एक 16 वर्षीय नाबालिक का शव मिला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सोमवार को नदी किनारे शव देखा, जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर नीमा चांदपुरा थानाप्रभारी विवेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया। युवक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी विवेक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अझौर गांव स्थित बूढ़ी नदी किनारे एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है और मामले की छानबीन जारी है। बेगूसराय सदर के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र स्थित अझौर गांव में बूढ़ी गंडक नदी किनारे सोमवार को एक 16 वर्षीय नाबालिक का शव मिला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सोमवार को नदी किनारे शव देखा, जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर नीमा चांदपुरा थानाप्रभारी विवेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया। युवक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी विवेक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अझौर गांव स्थित बूढ़ी नदी किनारे एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है और मामले की छानबीन जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *