जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में एक कर्मचारी का हाथ झुलस गया। उसे फैक्ट्री हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा फैक्ट्री के फीलिंग-2 सेक्शन में हुआ। साथी कर्मचारी शिवेंद्र रजक ने बताया कि वासुदेव राम खोखे में बारूद भर रहा था। इसी दौरान चिंगारी निकलने से उसका हाथ झुलस गया। देखिए, तीन तस्वीरें… ये खबर भी पढ़ें… जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट, दो कर्मचारियों की मौत जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया (OFK) में भीषण ब्लास्ट हो गया। इसमें दो कर्मचारियों की मौत हो गई। 10 से ज्यादा झुलस गए हैं। दो की हालत नाजुक है। ब्लास्ट फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 200 में हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में कर्मचारी झुलसा:खोखे में बारूद भरते वक्त निकली चिंगारी, घायल निजी अस्पताल में भर्ती

