Shiprocket IPO Allotment Status: आपको मिला या नहीं कंपनी का शेयर, इस तरह मिनटों में करें चेक

Shiprocket IPO Allotment Status: आपको मिला या नहीं कंपनी का शेयर, इस तरह मिनटों में करें चेक

Shiprocket के IPO में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 17 अगस्त 2026 को पूरा होने की उम्मीद है। तीन दिन तक चली बोली में निवेशकों ने इस इश्यू में जमकर दिलचस्पी दिखाई और आईपीओ को 100 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला। अब निवेशकों की नजर इस बात पर टिकी है कि उन्हें कितने शेयर मिलते हैं। दूसरी ओर, ग्रे मार्केट से भी अच्छी खबर मिल रही है। ग्रे मार्केट में शिपरॉकेट का शेयर करीब 32 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है।

Shiprocket IPO GMP

ग्रे मार्केट में शिपरॉकेट के शेयर 32 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करते दिखे हैं। कंपनी ने आईपीओ के लिए अधिकतम कीमत 97 रुपये प्रति शेयर तय की थी। इस हिसाब से ग्रे मार्केट संकेत दे रहा है कि शेयर करीब 129 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। यानी आईपीओ की ऊपरी कीमत से लगभग 32 रुपये ज्यादा कीमत पर लिस्टिंग हो सकती है। प्रतिशत में देखें तो यह करीब 33 फीसदी के संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत है। हालांकि, ग्रे मार्केट का प्रीमियम केवल एक संकेत होता है। शेयर बाजार में वास्तविक लिस्टिंग किस भाव पर होगी, यह बाजार की स्थिति और निवेशकों की मांग पर निर्भर करेगा।

आज हो सकता है शेयरों का अलॉटमेंट

इस आईपीओ के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया 14 अगस्त को खत्म हुई थी। मौजूदा T+3 लिस्टिंग नियम के तहत आईपीओ के बंद होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग तीन कारोबारी सत्रों के भीतर होनी होती है। इसी वजह से माना जा रहा है कि शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार यानी 17 अगस्त को फाइनल किया जा सकता है। जिन निवेशकों ने आईपीओ में आवेदन किया है, वे अलॉटमेंट जारी होने के बाद ऑनलाइन अपना स्टेटस चेक कर सकेंगे।

BSE की वेबसाइट से ऐसे चेक करें अलॉटमेंट

निवेशक BSE की वेबसाइट पर जाकर यह पता कर सकते हैं कि उनके अकाउंट में शिपरॉकेट के शेयर आए हैं या नहीं।

स्टेप 1. बीएसई की वबसाइट पर स्टेटस ऑफ इश्यू एप्लीकेशन पेज पर जाएं।
स्टेप 2. इश्यू टाइप में इक्विटी विकल्प चुनें।
स्टेप 3. अपना एप्लीकेशन नंबर या PAN नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4. स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें।
स्टेप 5. सबमिट पर क्लिक करें।

इसके बाद स्क्रीन पर शिपरॉकेट आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा।

रजिस्ट्रार की वेबसाइट से इस तरह करें चेक

शिपरॉकेट आईपीओ के रजिस्ट्रार KFin Technologies की वेबसाइट के जरिए भी अलॉटमेंट स्टेटस देखा जा सकता है।

स्टेप 1. KFin Technologies की वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. आईपीओ की लिस्ट में शिपरॉकेट लिमिटेड चुनें।
स्टेप 3. एप्लीकेशन नंबर, डीमैट अकाउंट नंबर या पैन में से कोई एक जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट पर क्लिक करें।

अगर आपके नाम पर शेयर अलॉट हुए हैं तो इसकी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। अगर शेयर नहीं मिले हैं तो IPO में लगाया गया पैसा वापस होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

19 अगस्त को हो सकती है लिस्टिंग

शिपरॉकेट आईपीओ में शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE दोनों पर प्रस्तावित है। T+3 नियम को देखते हुए कंपनी के शेयरों की संभावित लिस्टिंग तारीख 19 अगस्त 2026 मानी जा रही है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *