रामगढ़ में हाथियों के झुंड ने महिला को कुचला, मौत:रजरप्पा के चितरपुर में खेत में काम करते समय हुई घटना, क्षेत्र में दहशत का माहौल

रामगढ़ में हाथियों के झुंड ने महिला को कुचला, मौत:रजरप्पा के चितरपुर में खेत में काम करते समय हुई घटना, क्षेत्र में दहशत का माहौल

रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर बड़की पुणे गांव में हाथियों के झुंड ने एक महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान 50 वर्षीय भानु देवी, पति फुलेश्वर महतो के रूप में हुई है। यह घटना तब हुई, जब महिला खेत में काम कर रही थी। हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुस गया, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड पहली बार बड़की पौना के मंदिर के पास तक पहुंचा था। दहशत से घर की छत पर चढ़े लोग इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हाथियों के शहर में प्रवेश करने से डरे हुए लोग अपने घरों की छतों पर चढ़ गए। ग्रामीणों का कहना है कि वे स्थानीय स्तर पर पटाखे फोड़कर हाथियों को भगाने का प्रयास करते हैं। इधर, सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गांव में घुसे झुंड में 8 से 10 हाथी थे। पिछले कई दिनों से लगभग 40 हाथियों का एक बड़ा झुंड रजरप्पा, गोला और मकनपुर के आसपास के क्षेत्रों में विचरण कर रहा है। यह झुंड भटक कर शहरी क्षेत्र में प्रवेश कर गया है, जिससे जान का खतरा बढ़ गया है। रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर बड़की पुणे गांव में हाथियों के झुंड ने एक महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान 50 वर्षीय भानु देवी, पति फुलेश्वर महतो के रूप में हुई है। यह घटना तब हुई, जब महिला खेत में काम कर रही थी। हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुस गया, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड पहली बार बड़की पौना के मंदिर के पास तक पहुंचा था। दहशत से घर की छत पर चढ़े लोग इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हाथियों के शहर में प्रवेश करने से डरे हुए लोग अपने घरों की छतों पर चढ़ गए। ग्रामीणों का कहना है कि वे स्थानीय स्तर पर पटाखे फोड़कर हाथियों को भगाने का प्रयास करते हैं। इधर, सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गांव में घुसे झुंड में 8 से 10 हाथी थे। पिछले कई दिनों से लगभग 40 हाथियों का एक बड़ा झुंड रजरप्पा, गोला और मकनपुर के आसपास के क्षेत्रों में विचरण कर रहा है। यह झुंड भटक कर शहरी क्षेत्र में प्रवेश कर गया है, जिससे जान का खतरा बढ़ गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *