जहानाबाद में कचरे के ढेर पर मिला युवक का शव:परिजनों ने प्राइवेट हॉस्पिटल कर्मियों पर लगाया मोबाइल चोरी के बाद मर्डर का आरोप

जहानाबाद में कचरे के ढेर पर मिला युवक का शव:परिजनों ने प्राइवेट हॉस्पिटल कर्मियों पर लगाया मोबाइल चोरी के बाद मर्डर का आरोप

जहानाबाद में एक युवक का शव कचरे के ढेर पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के शेख आलम चक मोहल्ले निवासी मोहम्मद जावेद उर्फ बेगी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों ने निजी अस्पताल के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि घटना से एक दिन पहले निजी अस्पताल से दो महिलाएं और दो पुरुष उनके घर पहुंचे थे। पूरे मामले की जांच कर रही पुलिस आरोप है कि उन्होंने जावेद पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया और धमकी दी कि मोबाइल वापस न करने पर उसे जान से मार देंगे। इसके अगले दिन जावेद का शव कचरे के ढेर पर मिलने के बाद परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौके पर एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मौत का कारण साफ़ नहीं नगर थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें एक युवक की मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल युवक की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है। जहानाबाद में एक युवक का शव कचरे के ढेर पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के शेख आलम चक मोहल्ले निवासी मोहम्मद जावेद उर्फ बेगी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों ने निजी अस्पताल के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि घटना से एक दिन पहले निजी अस्पताल से दो महिलाएं और दो पुरुष उनके घर पहुंचे थे। पूरे मामले की जांच कर रही पुलिस आरोप है कि उन्होंने जावेद पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया और धमकी दी कि मोबाइल वापस न करने पर उसे जान से मार देंगे। इसके अगले दिन जावेद का शव कचरे के ढेर पर मिलने के बाद परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौके पर एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मौत का कारण साफ़ नहीं नगर थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें एक युवक की मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल युवक की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *