सुल्तानगंज- अजगैबीनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब:अब तक 35 लाख से ज्यादा कांवड़ियां देवघर रवाना; हर तरफ ‘बोल-बम’ के जयकारे गूंज रहे

सुल्तानगंज- अजगैबीनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब:अब तक 35 लाख से ज्यादा कांवड़ियां देवघर रवाना; हर तरफ ‘बोल-बम’ के जयकारे गूंज रहे

सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में सावन की तीसरी सोमवारी पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही पूरा इलाका केसरिया रंग में रंगा नजर आया। गंगा घाटों से लेकर मंदिर परिसर और कांवरिया पथ तक हर तरफ बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। कांवरियां उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल कांवड़ में भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर की ओर रवाना हो रहे हैं। रविवार देर रात से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सोमवार की सुबह होते-होते अजगैबीनाथ धाम के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार सावन मेला शुरू होने के बाद से अब तक 19 दिनों में 35 लाख श्रद्धालु गंगा जल भरकर देवघर के लिए रवाना हो चुके हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम तीसरी सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की संख्या में और तेजी देखने को मिली। कांवरिया पथ पर केसरिया वस्त्र पहने श्रद्धालुओं की लंबी कतार कई किलोमीटर तक नजर आई। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। घाटों पर पुलिस बल, गोताखोर और अन्य सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। कांवरिया मार्ग पर भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। बाबा के दरबार में पहुंचना ही सबसे बड़ा लक्ष्य श्रद्धालु सूरज ने बताया कि सावन की सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने की इच्छा थी। कांवड़ में गंगा जल भरने के बाद अब पूरी आस्था के साथ पैदल देवघर की ओर जा रहे हैं। रास्ते में बाबा का नाम लेते हुए यात्रा पूरी करने से थकान का एहसास नहीं होता। अनन्या ने कहा कि अजगैबीनाथ धाम में गंगा जल भरना उनके लिए बेहद भावुक पल है। बाबा भोलेनाथ की कृपा से यात्रा सफल हो, यही कामना है। वहीं, संगीता देवी ने कहा कि तीसरी सोमवारी पर गंगा जल भरने के लिए सुबह से ही घाट पर पहुंचे थे। भीड़ काफी है, लेकिन बाबा के प्रति आस्था इतनी मजबूत है कि किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं हो रही। जल लेकर देवघर हो रहे रवाना श्रद्धालु दिलीप सिंह ने कहा कि हर साल सावन में बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने की इच्छा रहती है। इस बार भी अजगैबीनाथ से जल लेकर देवघर के लिए रवाना हुए हैं। रास्ते में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में सावन की तीसरी सोमवारी पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही पूरा इलाका केसरिया रंग में रंगा नजर आया। गंगा घाटों से लेकर मंदिर परिसर और कांवरिया पथ तक हर तरफ बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। कांवरियां उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल कांवड़ में भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर की ओर रवाना हो रहे हैं। रविवार देर रात से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सोमवार की सुबह होते-होते अजगैबीनाथ धाम के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार सावन मेला शुरू होने के बाद से अब तक 19 दिनों में 35 लाख श्रद्धालु गंगा जल भरकर देवघर के लिए रवाना हो चुके हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम तीसरी सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की संख्या में और तेजी देखने को मिली। कांवरिया पथ पर केसरिया वस्त्र पहने श्रद्धालुओं की लंबी कतार कई किलोमीटर तक नजर आई। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। घाटों पर पुलिस बल, गोताखोर और अन्य सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। कांवरिया मार्ग पर भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। बाबा के दरबार में पहुंचना ही सबसे बड़ा लक्ष्य श्रद्धालु सूरज ने बताया कि सावन की सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने की इच्छा थी। कांवड़ में गंगा जल भरने के बाद अब पूरी आस्था के साथ पैदल देवघर की ओर जा रहे हैं। रास्ते में बाबा का नाम लेते हुए यात्रा पूरी करने से थकान का एहसास नहीं होता। अनन्या ने कहा कि अजगैबीनाथ धाम में गंगा जल भरना उनके लिए बेहद भावुक पल है। बाबा भोलेनाथ की कृपा से यात्रा सफल हो, यही कामना है। वहीं, संगीता देवी ने कहा कि तीसरी सोमवारी पर गंगा जल भरने के लिए सुबह से ही घाट पर पहुंचे थे। भीड़ काफी है, लेकिन बाबा के प्रति आस्था इतनी मजबूत है कि किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं हो रही। जल लेकर देवघर हो रहे रवाना श्रद्धालु दिलीप सिंह ने कहा कि हर साल सावन में बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने की इच्छा रहती है। इस बार भी अजगैबीनाथ से जल लेकर देवघर के लिए रवाना हुए हैं। रास्ते में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *