ईडी ने पंजाब कैडर के IAS अधिकारी कंवल प्रीत बराड़ को 18 अगस्त को पूछताछ के लिए तलब किया है। यह समन मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जारी किया गया है। ईडी की जांच में आरोप है कि प्रोजेक्ट के लिए जमीन के लैंड यूज में बदलाव यानी CLU की मंजूरी देने में कथित तौर पर अनियमितताएं हुईं। एजेंसी इसी मामले में कंवल प्रीत बराड़ से पूछताछ करेगी। ED के सूत्रों के मुताबिक, अधिकारी को ईमेल के जरिए समन भेजा गया है। जांचकर्ता यह पता करना चाहते हैं कि डेवलपर को जमीन बेचने के लिए जमीन मालिकों की सहमति की जांच में अधिकारियों ने क्या प्रक्रिया अपनाई थी। (पढ़ें पूरी खबर)

