गयाजी में 6 साल के बच्चे की मौत:खेलते-खेलते आहर के पास पहुंचा, पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया

गयाजी में 6 साल के बच्चे की मौत:खेलते-खेलते आहर के पास पहुंचा, पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया

गयाजी में आहर में डूबने से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। खेलने के दौरान पैर फिसलने से हादसा हुआ है। मृतक की पहचान कौशल कुमार के पुत्र रौशन कुमार(6) के तौर पर हुई है। घटना टिकारी प्रखंड के गुलजारबाग गांव की है। परिजन के मुताबिक रौशन रविवार की शाम घर के पास ही अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह आहर के पास पहुंच गया। इस दौरान पैर फिसलने से वह आहर में गिर गया। देखते ही देखते वह गहरे पानी में चला गया। हैरानी की बात यह रही साथ खेल रहे बच्चों को इसकी भनक तक नहीं लगी। ग्रामीणों ने पानी से निकाला बाहर काफी देर तक जब रौशन घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आसपास के इलाकों में भी तलाश की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। ग्रामीणों की मदद से शक के आधार पर आहर में बच्चे की तलाश शुरू की गई। स्थानीय गोताखोरों को भी बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। आनन-फानन में टिकारी अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है। जिस बच्चे के साथ शाम तक घर में चहल-पहल थी। उसकी मौत से ग्रामीण भी सदमे में हैं। सूचना मिलने के बाद मउ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों की मांग थानाध्यक्ष पीयूष जायसवाल ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। इधर, हादसे के बाद ग्रामीणों ने आहर के आसपास सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आहर के पास छोटे-बड़े बच्चों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में यहां सुरक्षा के इंतजाम जरूरी है। गयाजी में आहर में डूबने से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। खेलने के दौरान पैर फिसलने से हादसा हुआ है। मृतक की पहचान कौशल कुमार के पुत्र रौशन कुमार(6) के तौर पर हुई है। घटना टिकारी प्रखंड के गुलजारबाग गांव की है। परिजन के मुताबिक रौशन रविवार की शाम घर के पास ही अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह आहर के पास पहुंच गया। इस दौरान पैर फिसलने से वह आहर में गिर गया। देखते ही देखते वह गहरे पानी में चला गया। हैरानी की बात यह रही साथ खेल रहे बच्चों को इसकी भनक तक नहीं लगी। ग्रामीणों ने पानी से निकाला बाहर काफी देर तक जब रौशन घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आसपास के इलाकों में भी तलाश की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। ग्रामीणों की मदद से शक के आधार पर आहर में बच्चे की तलाश शुरू की गई। स्थानीय गोताखोरों को भी बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। आनन-फानन में टिकारी अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है। जिस बच्चे के साथ शाम तक घर में चहल-पहल थी। उसकी मौत से ग्रामीण भी सदमे में हैं। सूचना मिलने के बाद मउ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों की मांग थानाध्यक्ष पीयूष जायसवाल ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। इधर, हादसे के बाद ग्रामीणों ने आहर के आसपास सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आहर के पास छोटे-बड़े बच्चों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में यहां सुरक्षा के इंतजाम जरूरी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *