RSS को बताया ‘फर्जी संस्था’, गुना में युवक पर FIR:सोशल मीडिया पोस्ट के बाद कार्रवाई; कमेंट्स के 9 पेज स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपे गए

RSS को बताया ‘फर्जी संस्था’, गुना में युवक पर FIR:सोशल मीडिया पोस्ट के बाद कार्रवाई; कमेंट्स के 9 पेज स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपे गए

सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर टिप्पणियां करने वाले एक युवक के खिलाफ गुना में रविवार को FIR दर्ज की गई है। युवक ने सोशल मीडिया पर संघ के बारे में कई पोस्ट किए थे। उसने संघ को फर्जी संस्था तक लिख दिया था। मिली जानकारी की अनुसार, सिसोदिया कॉलोनी निवासी पीयूष रघुवंशी (23) ने कोतवाली थाना पहुंचकर एक लिखित आवेदन और फेसबुक कमेंट्स के 9 पेजों के स्क्रीनशॉट पेश किए। शिकायत में बताया गया कि फेसबुक आईडी कुंवर विशाल सिंह चौहान द्वारा संघ और भाजपा के इतिहास को लेकर सार्वजनिक मंच पर लगातार अभद्र, अमर्यादित और भडक़ाऊ भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। ‘संघ समर्थकों पर आपत्तिजनक तंज कसे’
आरोपी ने आरएसएस की तुलना गुलामी वाली संस्था से की और संघ के समर्थकों पर अत्यंत आपत्तिजनक तंज कसे। उसने सोशल मीडिया पर लिखा था कि जिस संघ ने 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया था, आज वो खुद को देशभक्त बोलते हैं। उसने संघ को चोर, फर्जी संस्था तक लिख दिया था। शिकायतकर्ता के अनुसार इस प्रकार के सार्वजनिक बयानों से धार्मिक व सामाजिक समूहों के बीच आक्रोश, घृणा और सार्वजनिक शांति भंग होने की गंभीर आशंका बनी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने उक्त फेसबुक यूजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *