केएसएस कॉलेज का 61वां स्थापना आज, तैयारी पूरी

केएसएस कॉलेज का 61वां स्थापना आज, तैयारी पूरी

कार्यानन्द शर्मा स्मारक महाविद्यालय केएसएस कॉलेज का 61वां स्थापना दिवस आज यानि सोमवार को समारोह मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10:30 बजे से होगा। समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व प्राचार्य प्रो. विजयेंद्र प्रसाद सिंह होंगे। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ अमित कुमार ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह के दौरान महाविद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को कॉलेज प्रबंधन के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा महाविद्यालय के संस्थापक एवं शिक्षाविद् कार्यानन्द शर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। डॉ. अमित कुमार ने बताया कि स्थापना दिवस महाविद्यालय के लिए गौरव का अवसर है। समारोह के माध्यम से महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। समारोह की पूरी तैयारी कर ली गई है। कार्यानन्द शर्मा स्मारक महाविद्यालय केएसएस कॉलेज का 61वां स्थापना दिवस आज यानि सोमवार को समारोह मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10:30 बजे से होगा। समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व प्राचार्य प्रो. विजयेंद्र प्रसाद सिंह होंगे। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ अमित कुमार ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह के दौरान महाविद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को कॉलेज प्रबंधन के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा महाविद्यालय के संस्थापक एवं शिक्षाविद् कार्यानन्द शर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। डॉ. अमित कुमार ने बताया कि स्थापना दिवस महाविद्यालय के लिए गौरव का अवसर है। समारोह के माध्यम से महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। समारोह की पूरी तैयारी कर ली गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *