झारखंड छात्र आंदोलन का 24वां दिन आज:दोपहर 2 बजे सरकार से चौथे दौर की होगी बातचीत, छात्र रखेंगे अपनी बात

झारखंड छात्र आंदोलन का 24वां दिन आज:दोपहर 2 बजे सरकार से चौथे दौर की होगी बातचीत, छात्र रखेंगे अपनी बात

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग पर बैठे छात्रों के आंदोलन का सोमवार को 24वां दिन है। आज सरकार ने आंदोलनकारी छात्रों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। रांची एसडीएम और एडीएम ने कहा कि सोमवार को दोपहर 2:00 बजे बातचीत के लिए छात्रों को बोला गया है। इससे पहले रविवार को आंदोलनकारी छात्रों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। मौके पर छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कहा कि जब छात्रों का आंदोलन शुरू हुआ था, तब राहुल गांधी ने फोन कर आश्वासन दिया था कि अगर 15 अगस्त तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छात्रों की मांगों को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं करते हैं और उचित जवाब नहीं देते हैं, तो कांग्रेस झारखंड सरकार से अपना समर्थन वापस लेगी। छात्रों का आरोप है कि 15 अगस्त बीत जाने के बाद भी उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। छात्रों के आंदोलन से जुड़ी तस्वीरें देखें… आंदोलन कर रहे स्टूडेंट्स में मिलने पहुंची अभिनेत्री कुनिका आंदोलनकारी छात्रों से मिलने मुंबई से अभिनेत्री कुनिका सदानंद जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचीं। उन्होंने आंदोलनकारी छात्रों से बात की। इस दौरान भूख हड़ताल कर रहे छात्रा से भी मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में कुनिका ने कहा कि वह छात्रों को समझाने और उनका समर्थन करने आई हूं। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग पर व्यावहारिक पहलू देखने की अपील करते हुए कहा कि सीबीआई के पास पहले से कई मामले लंबित हैं और जांच में समय लग सकता है। छात्रों से फिलहाल सीआईडी जांच तक मांग सीमित रखने पर विचार करने की अपील की। 5 छात्र अब भी भूख हड़ताल पर बताते चलें कि पांच छात्र अब भी भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इनमें से तीन छात्र सदर अस्पताल में भर्ती हैं और वहीं पर अनशन कर रहे हैं। वहीं, बीते 14 दिनों ने भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्रनाथ महतो तिरंगा यात्रा में शामिल होकर झंडा फहराना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें अस्पताल में ही रोक दिया। इस दौरान छात्र नेता और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रशासन का कहना है कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से उन्हें जाने नहीं दिया गया। वहीं देवेंद्रनाथ महतो ने कहा- मुझे स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने से रोका गया, क्या यही आजादी है। रांची सदर अस्पताल में सुरक्षा सख्त की गई है। मेन गेट से लेकर ICU में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है। भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की रेगुलर मेडिकल जांच भी हो रही है। छात्र नेता को रोकने और तिरंगा यात्रा से जुड़ी तस्वीरें… दुमका से तिरंगा यात्रा में शामिल होने आए नीरज कुमार ने कहा, “हमें छात्रों के लिए न्याय चाहिए, लेकिन सरकार हमारी मांगें नहीं मान रही है। क्योंकि धांधली में सभी मिले हुए हैं। मुझे तो लगता है कि यह सरकार ब्यूरोक्रेट चला रहे हैं। छात्रों ने मंत्रियों का पुतला फूंका वहीं, लगातार आंदोलन कर रहे छात्र हर दिन सरकार के विरोध में अलग-अलग तरीके से अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। बीते शुक्रवार की शाम आंदोलनकारी छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मार्च किया। इस दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अल्बर्ट एक्का चौक पर छात्रों ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, डॉ. इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका पांडेय सिंह और JSSC के सचिव सुधीर गुप्ता का पुतला फूंका। JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग पर बैठे छात्रों के आंदोलन का सोमवार को 24वां दिन है। आज सरकार ने आंदोलनकारी छात्रों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। रांची एसडीएम और एडीएम ने कहा कि सोमवार को दोपहर 2:00 बजे बातचीत के लिए छात्रों को बोला गया है। इससे पहले रविवार को आंदोलनकारी छात्रों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। मौके पर छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कहा कि जब छात्रों का आंदोलन शुरू हुआ था, तब राहुल गांधी ने फोन कर आश्वासन दिया था कि अगर 15 अगस्त तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छात्रों की मांगों को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं करते हैं और उचित जवाब नहीं देते हैं, तो कांग्रेस झारखंड सरकार से अपना समर्थन वापस लेगी। छात्रों का आरोप है कि 15 अगस्त बीत जाने के बाद भी उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। छात्रों के आंदोलन से जुड़ी तस्वीरें देखें… आंदोलन कर रहे स्टूडेंट्स में मिलने पहुंची अभिनेत्री कुनिका आंदोलनकारी छात्रों से मिलने मुंबई से अभिनेत्री कुनिका सदानंद जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचीं। उन्होंने आंदोलनकारी छात्रों से बात की। इस दौरान भूख हड़ताल कर रहे छात्रा से भी मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में कुनिका ने कहा कि वह छात्रों को समझाने और उनका समर्थन करने आई हूं। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग पर व्यावहारिक पहलू देखने की अपील करते हुए कहा कि सीबीआई के पास पहले से कई मामले लंबित हैं और जांच में समय लग सकता है। छात्रों से फिलहाल सीआईडी जांच तक मांग सीमित रखने पर विचार करने की अपील की। 5 छात्र अब भी भूख हड़ताल पर बताते चलें कि पांच छात्र अब भी भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इनमें से तीन छात्र सदर अस्पताल में भर्ती हैं और वहीं पर अनशन कर रहे हैं। वहीं, बीते 14 दिनों ने भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्रनाथ महतो तिरंगा यात्रा में शामिल होकर झंडा फहराना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें अस्पताल में ही रोक दिया। इस दौरान छात्र नेता और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रशासन का कहना है कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से उन्हें जाने नहीं दिया गया। वहीं देवेंद्रनाथ महतो ने कहा- मुझे स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने से रोका गया, क्या यही आजादी है। रांची सदर अस्पताल में सुरक्षा सख्त की गई है। मेन गेट से लेकर ICU में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है। भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की रेगुलर मेडिकल जांच भी हो रही है। छात्र नेता को रोकने और तिरंगा यात्रा से जुड़ी तस्वीरें… दुमका से तिरंगा यात्रा में शामिल होने आए नीरज कुमार ने कहा, “हमें छात्रों के लिए न्याय चाहिए, लेकिन सरकार हमारी मांगें नहीं मान रही है। क्योंकि धांधली में सभी मिले हुए हैं। मुझे तो लगता है कि यह सरकार ब्यूरोक्रेट चला रहे हैं। छात्रों ने मंत्रियों का पुतला फूंका वहीं, लगातार आंदोलन कर रहे छात्र हर दिन सरकार के विरोध में अलग-अलग तरीके से अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। बीते शुक्रवार की शाम आंदोलनकारी छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मार्च किया। इस दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अल्बर्ट एक्का चौक पर छात्रों ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, डॉ. इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका पांडेय सिंह और JSSC के सचिव सुधीर गुप्ता का पुतला फूंका।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *