पंडौल निवासी अधिवक्ता तारानंद ठाकुर के निधन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता मनोज चौधरी गढिया ने कहा कि स्व ठाकुर अपने गांव एवं ग्रामीणों के प्रति सदैव समर्पित, संकल्पित, उदार एवं सहयोगी प्रवृत्ति के व्यक्ति रहे। सामाजिक सरोकारों एवं ग्रामीणों के हित के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। स्व ठाकुर ने मधुबनी बार एसोसिएशन में लगभग 45 वर्षों तक कार्य करते हुए अपने कर्तव्य, निष्ठा एवं ईमानदारी की अमिट छाप छोड़ी। अपने लंबे सामाजिक एवं व्यावसायिक जीवन में उन्होंने सरलता, मिलनसारिता, न्यायप्रियता एवं सेवा-भावना से समाज में विशेष स्थान बनाया। उनका निधन 20 जुलाई 2026 को हो गया। उनकी स्मृति में 15 अगस्त 2026 को संध्या 6 बजे बाबा चौक स्थित झलेश्वर स्थान के प्रांगण में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। पंडौल निवासी अधिवक्ता तारानंद ठाकुर के निधन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता मनोज चौधरी गढिया ने कहा कि स्व ठाकुर अपने गांव एवं ग्रामीणों के प्रति सदैव समर्पित, संकल्पित, उदार एवं सहयोगी प्रवृत्ति के व्यक्ति रहे। सामाजिक सरोकारों एवं ग्रामीणों के हित के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। स्व ठाकुर ने मधुबनी बार एसोसिएशन में लगभग 45 वर्षों तक कार्य करते हुए अपने कर्तव्य, निष्ठा एवं ईमानदारी की अमिट छाप छोड़ी। अपने लंबे सामाजिक एवं व्यावसायिक जीवन में उन्होंने सरलता, मिलनसारिता, न्यायप्रियता एवं सेवा-भावना से समाज में विशेष स्थान बनाया। उनका निधन 20 जुलाई 2026 को हो गया। उनकी स्मृति में 15 अगस्त 2026 को संध्या 6 बजे बाबा चौक स्थित झलेश्वर स्थान के प्रांगण में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।


