कटिहार में BJP का कैंडल मार्च:राहुल-सोनिया-खड़गे के खिलाफ नारे, ‘वंदे मातरम’ के अपमान का आरोप, सार्वजनिक माफी की मांग

कटिहार में BJP का कैंडल मार्च:राहुल-सोनिया-खड़गे के खिलाफ नारे, ‘वंदे मातरम’ के अपमान का आरोप, सार्वजनिक माफी की मांग

कटिहार भाजपा ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के अपमान का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक पर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ नारेबाजी की। झंडोत्तोलन के दौरान सम्मान नहीं देने का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हाल ही में एक कार्यक्रम में झंडोत्तोलन के दौरान राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” का सम्मान नहीं किया। इसी घटना के विरोध में पार्टी ने देशव्यापी प्रदर्शन का निर्णय लिया है। हाथों में तिरंगा और मोमबत्ती लेकर निकले कार्यकर्ता कैंडल मार्च का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस कुमार सिंह और क्षेत्रीय प्रभारी अधिवक्ता भास्कर सिंह ने किया। उन्होंने कहा, “अगर भारत में रहना होगा, वंदे मातरम कहना होगा।” कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा और मोमबत्तियां लेकर शहीदों को नमन किया और देशभक्ति के नारे लगाए। राष्ट्रीय गीत और ध्वज का अपमान बर्दाश्त नहीं भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर देश की भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। वहीं, प्राणपुर विधायक निशा सिंह ने कहा कि आजादी के प्रतीक तिरंगे और “वंदे मातरम” जैसे गीत ने देश को एकजुट किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल द्वारा इसका अपमान देश की जनता के सम्मान का अपमान है। जिला और प्रखंड स्तर तक विरोध की चेतावनी शहीद चौक पर हुए कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं से सार्वजनिक माफी की मांग की और कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। भाजपा ने कहा कि यह विरोध सिर्फ कटिहार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे हर जिले और प्रखंड स्तर तक ले जाया जाएगा। कटिहार भाजपा ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के अपमान का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक पर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ नारेबाजी की। झंडोत्तोलन के दौरान सम्मान नहीं देने का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हाल ही में एक कार्यक्रम में झंडोत्तोलन के दौरान राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” का सम्मान नहीं किया। इसी घटना के विरोध में पार्टी ने देशव्यापी प्रदर्शन का निर्णय लिया है। हाथों में तिरंगा और मोमबत्ती लेकर निकले कार्यकर्ता कैंडल मार्च का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस कुमार सिंह और क्षेत्रीय प्रभारी अधिवक्ता भास्कर सिंह ने किया। उन्होंने कहा, “अगर भारत में रहना होगा, वंदे मातरम कहना होगा।” कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा और मोमबत्तियां लेकर शहीदों को नमन किया और देशभक्ति के नारे लगाए। राष्ट्रीय गीत और ध्वज का अपमान बर्दाश्त नहीं भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर देश की भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। वहीं, प्राणपुर विधायक निशा सिंह ने कहा कि आजादी के प्रतीक तिरंगे और “वंदे मातरम” जैसे गीत ने देश को एकजुट किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल द्वारा इसका अपमान देश की जनता के सम्मान का अपमान है। जिला और प्रखंड स्तर तक विरोध की चेतावनी शहीद चौक पर हुए कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं से सार्वजनिक माफी की मांग की और कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। भाजपा ने कहा कि यह विरोध सिर्फ कटिहार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे हर जिले और प्रखंड स्तर तक ले जाया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *