समस्तीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को कांग्रेस पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाया। शहर में जुलूस निकाला और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल्लिकार्जुन खड़गे का पुलता फूंका। भाजपा कार्यकर्ता पुतला लेकर शहर के विभिन्न मार्गों में गए। इसके बाद जुलूस हॉस्पिटल गोलंबर के पास पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान सभा का भी आयोजन किया गया। कांग्रेस ने कभी भी वंदे मातरम को सम्मान नहीं दिया
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह ने कहा कि वंदे मातरम को लेकर लोकसभा में अध्यादेश पारित होने के बावजूद कांग्रेस के नेता लगातार इसका अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी वंदे मातरम को उचित सम्मान नहीं दिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम गीत के समय कांग्रेस नेताओं के बैठने को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी वंदे मातरम् गीत में काट-छांट कर इसे गाने के लिए दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का रवैया शुरू से ही वंदे मातरम के प्रति सम्मानजनक नहीं रहा है। देश अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा भाजपा के वरीय नेता मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि आजादी के समय से ही कांग्रेस वंदे मातरम का अपमान करती आ रही है। अब देश किसी भी कीमत पर वंदे मातरम के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इसके लिए राजनीतिक सजा भुगतनी पड़ेगी। इस मौके पर भाजपा नेता राकेश कुमार राज, मुकेश कुमार सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमल कुमार गोलू समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। समस्तीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को कांग्रेस पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाया। शहर में जुलूस निकाला और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल्लिकार्जुन खड़गे का पुलता फूंका। भाजपा कार्यकर्ता पुतला लेकर शहर के विभिन्न मार्गों में गए। इसके बाद जुलूस हॉस्पिटल गोलंबर के पास पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान सभा का भी आयोजन किया गया। कांग्रेस ने कभी भी वंदे मातरम को सम्मान नहीं दिया
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह ने कहा कि वंदे मातरम को लेकर लोकसभा में अध्यादेश पारित होने के बावजूद कांग्रेस के नेता लगातार इसका अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी वंदे मातरम को उचित सम्मान नहीं दिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम गीत के समय कांग्रेस नेताओं के बैठने को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी वंदे मातरम् गीत में काट-छांट कर इसे गाने के लिए दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का रवैया शुरू से ही वंदे मातरम के प्रति सम्मानजनक नहीं रहा है। देश अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा भाजपा के वरीय नेता मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि आजादी के समय से ही कांग्रेस वंदे मातरम का अपमान करती आ रही है। अब देश किसी भी कीमत पर वंदे मातरम के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इसके लिए राजनीतिक सजा भुगतनी पड़ेगी। इस मौके पर भाजपा नेता राकेश कुमार राज, मुकेश कुमार सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमल कुमार गोलू समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


