बालोतरा नगर परिषद के सभापति पद को ओबीसी के लिए आरक्षित रखा गया है। अब परिषद के वार्डों में आरक्षण तय किया जाएगा। सोमवार को जिला मुख्यालय पर इसकी लॉटरी निकाली जाएगी। बालोतरा नगर परिषद में कुल 55 वार्ड हैं। जिसमें एससी कैटेगिरी के लिए कुल 7, एसटी के लिए 2, ओबीसी के लिए 11 और 35 वार्ड अनारक्षित श्रेणी में रखे गए हैं।


