गरीबनाथ मंदिर रोड पर युवक का मिला शव:पानी पीने के बाद सो गया, संदिग्ध मौत के बाद पुलिस पहचान में जुटी

गरीबनाथ मंदिर रोड पर युवक का मिला शव:पानी पीने के बाद सो गया, संदिग्ध मौत के बाद पुलिस पहचान में जुटी

मुजफ्फरपुर में रविवार को कांवरिया पथ पर संदिग्ध परिस्थिति में युवक की लाश मिली है। जिसके बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक सुबह सड़क किनारे पहुंचा था। उसने पानी पिया और उस समय काफी बीमार नजर आ रहा था। कुछ देर बाद वह सड़क किनारे सो गया। बाद में लोगों ने देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। युवक कहां का रहने वाला था और किस वजह से गरीबनाथ मंदिर के पास पहुंचा था, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक नशे की हालत में भी लग रहा था। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। गार्ड की वर्दी जैसा कपड़ा, पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मृतक के शरीर पर शर्ट और गार्ड की वर्दी जैसा कपड़ा था। इससे आशंका जताई जा रही है कि वह कहीं सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता होगा। हालांकि, उसके पास से कोई पहचान पत्र या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने मृतक की तस्वीर आसपास के अलग-अलग थानों में भेजी है, ताकि उसकी पहचान कराई जा सके।
शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी नगर थाना के सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि सड़क पर युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी तस्वीर अलग-अलग थानों में भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर में रविवार को कांवरिया पथ पर संदिग्ध परिस्थिति में युवक की लाश मिली है। जिसके बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक सुबह सड़क किनारे पहुंचा था। उसने पानी पिया और उस समय काफी बीमार नजर आ रहा था। कुछ देर बाद वह सड़क किनारे सो गया। बाद में लोगों ने देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। युवक कहां का रहने वाला था और किस वजह से गरीबनाथ मंदिर के पास पहुंचा था, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक नशे की हालत में भी लग रहा था। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। गार्ड की वर्दी जैसा कपड़ा, पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मृतक के शरीर पर शर्ट और गार्ड की वर्दी जैसा कपड़ा था। इससे आशंका जताई जा रही है कि वह कहीं सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता होगा। हालांकि, उसके पास से कोई पहचान पत्र या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने मृतक की तस्वीर आसपास के अलग-अलग थानों में भेजी है, ताकि उसकी पहचान कराई जा सके।
शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी नगर थाना के सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि सड़क पर युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी तस्वीर अलग-अलग थानों में भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *