बलरामपुर में पांगन नदी में 15 साल का छात्र डूबा:भैंस चराते समय पैर फिसलने से पानी में गिरा,गोताखोरों ने दूसरे दिन बरामद किया शव

बलरामपुर में पांगन नदी में 15 साल का छात्र डूबा:भैंस चराते समय पैर फिसलने से पानी में गिरा,गोताखोरों ने दूसरे दिन बरामद किया शव

बलरामपुर-रामानुजगंज। ग्राम पंचायत पचावल में पांगन नदी में डूबने से 15 वर्षीय छात्र आशीष यादव की मौत हो गई। शनिवार को भैंस चराने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गया था। देर शाम तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। रविवार सुबह दोबारा तलाश शुरू की गई, जिसके बाद पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम ने उसका शव बरामद कर लिया। भैंस चराते समय गहरे पानी में गिरा आशीष यादव, पिता सूरज नारायण यादव, ग्राम पंचायत पचावल का रहने वाला था और कक्षा 9वीं में पढ़ता था। शनिवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच वह घर से लगभग 400 मीटर दूर पांगन नाला के पास भैंस चरा रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा और डूब गया। देर शाम तक चला सर्च ऑपरेशन हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आशीष की तलाश शुरू की। इसके बाद सनावल थाना पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंची। शनिवार देर शाम तक नदी-नाले में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका। दूसरे दिन बरामद हुआ शव रविवार सुबह पुलिस-प्रशासन और गोताखोरों ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। संयुक्त प्रयासों के बाद आशीष का शव पांगन नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में पसरा मातम हादसे की खबर के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने पांगन नाला समेत अन्य जलस्रोतों के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *