शहीद परिवार से बदसूलकी, परिवार धरने पर बैठा:शिव विधायक भाटी भी धरने पर पहुंचे, कार्रवाई की मांग

शहीद परिवार से बदसूलकी, परिवार धरने पर बैठा:शिव विधायक भाटी भी धरने पर पहुंचे, कार्रवाई की मांग

बाड़मेर में स्वतंत्रता दिवस पर आदर्श स्टेडियम में शहीदों परिवार के साथ पुलिस की तरफ से बदसूलकी की गई। जिसके विरोध में शहीद का परिवार जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए है। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी धरने पर पहुंचे है। पुलिसकर्मी ने की शहीद परिवार से बदसूलकी दरअसल, बाड़मेर आदर्श स्टेडियम में जिला स्तरीय प्रोग्राम में शहीदों के सम्मान करने के लिए निमंत्रण दिया गया। 15 अगस्त को शहीद की वीरागंना एवं परिवार के लोग निमंत्रण कार्ड लेकर आदर्श स्टेडयिम पहुंच थे। इस दौरान शहीद उगमसिंह की वीरांगना और उसके परिवार के साथ ट्रैफिक और कानून व्यवस्था संभाल रहे पुलिस कर्मी की ओर से बदसूलकी करने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद आदर्श स्टेडियम में प्रशासनिक अधिकारियों को इसके बारे में बताया गया। तब उन्होंने मामले को शांत करवा दिया था। रविवार को आक्रोशित शहीद के परिवार और पूर्व सैनिक महावीर पार्क के पीछे धरने पर बैठे गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *