अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में पटना में किया पौधरोपण:पाटलिपुत्र पार्क में मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धाजलि,‘एक वृक्ष अटल जी के नाम’ से पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में पटना में किया पौधरोपण:पाटलिपुत्र पार्क में मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धाजलि,‘एक वृक्ष अटल जी के नाम’ से पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर पटना में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अटल ज्ञान संवर्धन परिषद की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी के ज्ञान, चिंतन और राष्ट्रसेवा को समर्पित ‘एक वृक्ष अटल जी के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों के शामिल हुए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अटल को किया नमन अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन के साथ पटना के पाटलिपुत्र पार्क स्थित स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कलाकारों ने प्रस्तुत किए आरती-पूजन और देशभक्ति गीत कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों का गायन किया। इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र और समाज के प्रति योगदान को याद किया गया। ‘एक वृक्ष अटल जी के नाम’ कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी की वैचारिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अटल जी के ज्ञान, चिंतन, राष्ट्रभक्ति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को पौधरोपण जैसी पहल से जोड़कर उनकी स्मृति को स्थायी रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। अटल जी की स्मृति में हुआ पौधरोपण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, ‘एक वृक्ष अटल जी के नाम’ कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है।’ अटल जी के विचार, राष्ट्रसेवा, दूरदर्शी चिंतन और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद करते हुए उनके नाम पर वृक्ष लगाया गया।’ वहीं, कार्यक्रम के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर पटना में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अटल ज्ञान संवर्धन परिषद की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी के ज्ञान, चिंतन और राष्ट्रसेवा को समर्पित ‘एक वृक्ष अटल जी के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों के शामिल हुए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अटल को किया नमन अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन के साथ पटना के पाटलिपुत्र पार्क स्थित स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कलाकारों ने प्रस्तुत किए आरती-पूजन और देशभक्ति गीत कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों का गायन किया। इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र और समाज के प्रति योगदान को याद किया गया। ‘एक वृक्ष अटल जी के नाम’ कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी की वैचारिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अटल जी के ज्ञान, चिंतन, राष्ट्रभक्ति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को पौधरोपण जैसी पहल से जोड़कर उनकी स्मृति को स्थायी रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। अटल जी की स्मृति में हुआ पौधरोपण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, ‘एक वृक्ष अटल जी के नाम’ कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है।’ अटल जी के विचार, राष्ट्रसेवा, दूरदर्शी चिंतन और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद करते हुए उनके नाम पर वृक्ष लगाया गया।’ वहीं, कार्यक्रम के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *