सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। 19 वर्षीय काजल कुमारी का शव 16 अगस्त की सुबह गोपनाथपुर स्थित जंगल के समीप पोखर किनारे मिला। काजल की शादी दो महीने पहले हुई थी और वह 12 अगस्त को मायके आई थी, जिसके बाद 13 अगस्त को वह लापता हो गई थी। काजल कुमारी की शादी 19 जून 2026 को मुजफ्फरपुर जिले के घनश्यामपुर गांव निवासी अनिल राय से हुई थी। शादी के लगभग दो महीने बाद वह अपने मायके गोपनाथपुर आई थी। 13 अगस्त को उसके अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… गांव के ही युवक से था प्रेम संबंध परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी से पहले काजल का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। उनका कहना है कि वह युवक काजल की शादी से नाराज था और उससे शादी करना चाहता था। काजल के पिता ने आरोप लगाया कि उसी पुराने प्रेमी ने उनकी बेटी का अपहरण कर हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया। 14 अगस्त को कराई थी अपहरण की FIR मृतका के परिजनों ने 14 अगस्त को डुमरा थाना में सुमित उर्फ राजा यादव और रामविनय यादव के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। परिजनों ने इन पर अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताई है। घटना के बाद से आरोपी पक्ष के लोग कथित तौर पर घर छोड़कर फरार हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, अपहरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी सुमित उर्फ राजा के खिलाफ डुमरा थाना में पहले से दो मामले दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हत्या की वजह और घटना की पूरी जानकारी स्पष्ट हो पाएगी। सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। 19 वर्षीय काजल कुमारी का शव 16 अगस्त की सुबह गोपनाथपुर स्थित जंगल के समीप पोखर किनारे मिला। काजल की शादी दो महीने पहले हुई थी और वह 12 अगस्त को मायके आई थी, जिसके बाद 13 अगस्त को वह लापता हो गई थी। काजल कुमारी की शादी 19 जून 2026 को मुजफ्फरपुर जिले के घनश्यामपुर गांव निवासी अनिल राय से हुई थी। शादी के लगभग दो महीने बाद वह अपने मायके गोपनाथपुर आई थी। 13 अगस्त को उसके अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… गांव के ही युवक से था प्रेम संबंध परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी से पहले काजल का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। उनका कहना है कि वह युवक काजल की शादी से नाराज था और उससे शादी करना चाहता था। काजल के पिता ने आरोप लगाया कि उसी पुराने प्रेमी ने उनकी बेटी का अपहरण कर हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया। 14 अगस्त को कराई थी अपहरण की FIR मृतका के परिजनों ने 14 अगस्त को डुमरा थाना में सुमित उर्फ राजा यादव और रामविनय यादव के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। परिजनों ने इन पर अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताई है। घटना के बाद से आरोपी पक्ष के लोग कथित तौर पर घर छोड़कर फरार हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, अपहरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी सुमित उर्फ राजा के खिलाफ डुमरा थाना में पहले से दो मामले दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हत्या की वजह और घटना की पूरी जानकारी स्पष्ट हो पाएगी।


