खेत में 40 लोगों ने तीन युवकों को पीटा:4 राउंड फायरिंग का भी आरोप, 3 दिन पहले चाय की दुकान पर एक-दूसरे को मारा था थप्पड़

खेत में 40 लोगों ने तीन युवकों को पीटा:4 राउंड फायरिंग का भी आरोप, 3 दिन पहले चाय की दुकान पर एक-दूसरे को मारा था थप्पड़

भोजपुर में रविवार को खेत में काम कर रहे 3 युवकों के साथ करीब 40 लोगों ने मारपीट की। लाठी-डंडे से हमला किया और करीब 4 राउंड फायरिंग का भी आरोप है। गोली का छर्रा लगने से एक घायल भी हुआ है, जबकि मारपीट में 2 और जख्मी हुई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन तीनों घायलों को लेकर जगदीशपुर रेफरल अस्पताल पहुंचे। जहां से उन्हें आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा कि विवाद 3 दिन पहले चाय की दुकान पर शुरू हुई थी। एक-दूसरे को थप्पड़ मारा था। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव गांव की है। अंजाम भुगतने की धमकी दी थी घायलों में हरिगांव गांव निवासी साहबीर गोंड का 25 वर्षीय बेटा सुरज कुमार, उसका छोटा भाई जय प्रकाश गोंड (23) और कृष्णा गोंड का 25 वर्षीय बेटा सूरज कुमार शामिल है। घायल सूरज कुमार के चेहरे पर छर्रा लगा है। घायल सूरज ने बताया कि विवाद की शुरुआत 13 अगस्त की रात करीब आठ बजे हुई थी। मैं गांव की एक चाय की दुकान पर अपने दोस्तों के साथ चाय पीने गया था। इसी दौरान गांव के आठ-दस युवक वहां पहुंचे और उसके एक दोस्त को गाली देने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपित युवकों ने उसके दोस्त को थप्पड़ मार दिया। इसके जवाब में सूरज ने भी संबंधित युवक को थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। खेत में काम करने के दौरान हमला जख्मी सूरज के बताया कि रविवार को मैं अपने भाई और दोस्तों के साथ खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान करीब 40 की संख्या में लोग वहां पहुंचे और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तीनों युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद 3 से 4 राउंड फायरिंग की गई।
फायरिंग नहीं हुई है- पुलिस इधर, जगदीशपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि हरिगांव में पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट हुई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। फायरिंग नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भोजपुर में रविवार को खेत में काम कर रहे 3 युवकों के साथ करीब 40 लोगों ने मारपीट की। लाठी-डंडे से हमला किया और करीब 4 राउंड फायरिंग का भी आरोप है। गोली का छर्रा लगने से एक घायल भी हुआ है, जबकि मारपीट में 2 और जख्मी हुई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन तीनों घायलों को लेकर जगदीशपुर रेफरल अस्पताल पहुंचे। जहां से उन्हें आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा कि विवाद 3 दिन पहले चाय की दुकान पर शुरू हुई थी। एक-दूसरे को थप्पड़ मारा था। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव गांव की है। अंजाम भुगतने की धमकी दी थी घायलों में हरिगांव गांव निवासी साहबीर गोंड का 25 वर्षीय बेटा सुरज कुमार, उसका छोटा भाई जय प्रकाश गोंड (23) और कृष्णा गोंड का 25 वर्षीय बेटा सूरज कुमार शामिल है। घायल सूरज कुमार के चेहरे पर छर्रा लगा है। घायल सूरज ने बताया कि विवाद की शुरुआत 13 अगस्त की रात करीब आठ बजे हुई थी। मैं गांव की एक चाय की दुकान पर अपने दोस्तों के साथ चाय पीने गया था। इसी दौरान गांव के आठ-दस युवक वहां पहुंचे और उसके एक दोस्त को गाली देने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपित युवकों ने उसके दोस्त को थप्पड़ मार दिया। इसके जवाब में सूरज ने भी संबंधित युवक को थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। खेत में काम करने के दौरान हमला जख्मी सूरज के बताया कि रविवार को मैं अपने भाई और दोस्तों के साथ खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान करीब 40 की संख्या में लोग वहां पहुंचे और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तीनों युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद 3 से 4 राउंड फायरिंग की गई।
फायरिंग नहीं हुई है- पुलिस इधर, जगदीशपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि हरिगांव में पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट हुई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। फायरिंग नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *