AUS vs BAN: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर पर हराया, 9 विकेट से जीता डार्विन टेस्ट

AUS vs BAN: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर पर हराया, 9 विकेट से जीता डार्विन टेस्ट

Australia vs Bangladesh, 1st Test: बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ बांग्लादेश ने इतिहास रचते हुए दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। यह ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि अब बांग्लादेश यहां से यह सीरीज नहीं हार सकता।

ऑस्ट्रेलिया ने दिया था मात्र 57 रनों का लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश की यह पहली जीत है और लंबे समय तक याद रखी जाएगी। डार्विन टेस्ट को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को मात्र 57 रन का लक्ष्य दिया था। बांग्लादेश ने 14.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाकर 9 विकेट से यादगार जीत हासिल की। शादमान इस्लाम 25 और मोमिनूल हक 30 रन बनाकर नाबाद रहे। पहली पारी के शतक वीर तंजिद हसन शून्य पर आउट हुए।

कैमरन ग्रीन ने जड़ा शतक

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में 284 रन पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में कैमरन ग्रीन को छोड़कर कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बांग्लादेश के गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर सका। ग्रीन अकेले दम पर लड़े।

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ग्रीन 201 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 104 रन बनाकर नौवें विकेट के रूप में आउट हुए। उनके अलावा स्टीव स्मिथ ने 44 और एलेक्स कैरी ने 30 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में मात्र 56 रन की बढ़त ही ले सकी थी। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने 5 और हसन महमूद ने 3 विकेट लिए। तस्कीन अहमद और ताइजुल इस्लाम को 1-1 विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलिया की खराब बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 198 रन पर सिमटी थी। बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया पर 228 रन की बढ़त बनाई थी। मैच कहीं न कहीं, यहीं बांग्लादेश की गिरफ्त में आ गया था। बांग्लादेश के लिए पहली पारी में तंजिद हसन ने शतक लगाया था। टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर किसी बांग्लादेशी बल्लेबाज का यह पहला शतक था। हसन महमूद ने 6 विकेट लिए थे। मैच में 9 विकेट लेने वाले हसन महमूद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *