भिवानी के गांव मालवास कोहाड़ निवासी एक किसान के घर की अलमारी में रखे 6 लाख रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। अलमारी का ताला टूटा मिला और पैसे गायब मिले। जो अपनी बेटी की शादी के लिए रखे हुए थे। वहीं अपने स्तर पर तशल्ली करने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के गांव मालवास कोहाड़ निवासी राजबीर ने जुई कलां पुलिस थाने में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसने अपने घर में करीब 10 लाख रखे हुए थे, जो घर में लोहे की अलमारी में रखे थे। जिसमें 500-500 रुपए की 12 गड्डियां, 200-200 रुपए के नोटो की गड्डियों में 2 लाख रुपए, इसके अलावा 75000 रुपए और रखे हुए थे। 10 अगस्त को वह हरिद्वार गया हुआ था। तभी सुबह करीब 7 बजे उसे सूचना मिली कि पैसे चोरी हो गए हैं। जिस पर उसने अपनी बेटी वर्षा व पत्नी सुमन को कहा कि वह आ रहा है। इसके बाद वह घर आया, घर वालों से बातचीत की तो 12 गड्डियां 500-500 रुपए की गायब मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति ने 6 लाख रुपए चोरी किए हैं। पैसे जिस अलमारी में रखे हुए थे, उसका ताला टूटा हुआ था। उसने अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे रखे हुए थे। उसने शक जताया कि आसपास के व्यक्ति ने ही चोरी की है। चोर को पकड़कर उससे पैसे बरामद किए जाएं और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जिसके बाद जुई कलां थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी।


