अररिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में मीडिया एकादश ने जिला प्रशासन को 48 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ मीडिया एकादश ने चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच में कुल 22 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टॉस जीतकर मीडिया एकादश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 94 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जिला प्रशासन 8 ओवर में बनाई 46 रन जवाब में 95 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला प्रशासन की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। जिला प्रशासन के बल्लेबाज मीडिया एकादश के गेंदबाजों के सामने अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके और निर्धारित 8 ओवर में केवल 46 रन ही बना पाए। इस प्रकार, मीडिया एकादश ने यह मुकाबला 48 रन से जीत लिया। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस मैत्री मुकाबले ने प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय, सौहार्द और खेल भावना का संदेश दिया। मैच के बाद विजेता मीडिया एकादश को चैंपियन ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। अररिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में मीडिया एकादश ने जिला प्रशासन को 48 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ मीडिया एकादश ने चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच में कुल 22 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टॉस जीतकर मीडिया एकादश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 94 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जिला प्रशासन 8 ओवर में बनाई 46 रन जवाब में 95 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला प्रशासन की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। जिला प्रशासन के बल्लेबाज मीडिया एकादश के गेंदबाजों के सामने अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके और निर्धारित 8 ओवर में केवल 46 रन ही बना पाए। इस प्रकार, मीडिया एकादश ने यह मुकाबला 48 रन से जीत लिया। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस मैत्री मुकाबले ने प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय, सौहार्द और खेल भावना का संदेश दिया। मैच के बाद विजेता मीडिया एकादश को चैंपियन ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।


