गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र में एक मजदूर की करेंट लगने से मौत हो गई। वह खेत में पंपिंग सेट चला रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय विनोद कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के थानागांव थाना क्षेत्र के पूर्वा खैरहट्टी बाजार ग्वारी गांव का निवासी था। विनोद पिछले दस वर्षों से अपने ससुराल कटेया थाना क्षेत्र के बेलही खास गांव में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। खेत में पंपिंग सेट चलाने के दौरान मजदूर को लगा करंट, मौके पर मौत यह घटना तब हुई जब विनोद दूसरे के खेत में पम्पीसेट चलाने गया था। उसे करेंट का तेज झटका लगा और वह अचेत हो गया। आसपास कोई मौजूद न होने के कारण उसे समय पर प्राथमिक उपचार नहीं मिल सका, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब परिजन खेत पर पहुंचे तो विनोद का शव पड़ा देखकर चीख-पुकार मच गई। विनोद अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से पत्नी और तीन मासूम बच्चों (दो बेटे और एक बेटी) के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कटेया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने खेत और पंपसेट संचालकों से सिंचाई उपकरणों के इस्तेमाल के दौरान बिजली सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र में एक मजदूर की करेंट लगने से मौत हो गई। वह खेत में पंपिंग सेट चला रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय विनोद कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के थानागांव थाना क्षेत्र के पूर्वा खैरहट्टी बाजार ग्वारी गांव का निवासी था। विनोद पिछले दस वर्षों से अपने ससुराल कटेया थाना क्षेत्र के बेलही खास गांव में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। खेत में पंपिंग सेट चलाने के दौरान मजदूर को लगा करंट, मौके पर मौत यह घटना तब हुई जब विनोद दूसरे के खेत में पम्पीसेट चलाने गया था। उसे करेंट का तेज झटका लगा और वह अचेत हो गया। आसपास कोई मौजूद न होने के कारण उसे समय पर प्राथमिक उपचार नहीं मिल सका, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब परिजन खेत पर पहुंचे तो विनोद का शव पड़ा देखकर चीख-पुकार मच गई। विनोद अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से पत्नी और तीन मासूम बच्चों (दो बेटे और एक बेटी) के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कटेया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने खेत और पंपसेट संचालकों से सिंचाई उपकरणों के इस्तेमाल के दौरान बिजली सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।


