Batwara 1947 Box Office Collection Day 2: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म बंटवारा 1947 ओपनिंग पर औंधेमुंह गिरी थी। फिल्म का कलेक्शन देख फैंस भी चौंक गए थे, वहीं इमरान हाशमी की आवारापन 2 (Awarapan 2) ने पहले दिन धांसू कलेक्शन कर रिकॉर्ड बना दिया था। लेकिन बटवारा 1947 के लिए स्वतंत्रता दिवस जबरदस्त कलेक्शन किया है, इसके बावजूद आवारपन 2 ने सनी देओल की फिल्म को दूसरे दिन भी धूल चटा दी है। आइये देखते हैं दोनों फिल्मों ने 15 अगस्त पर कितनी कमाई की…
स्वतंत्रता दिवस पर ‘बटवारा 1947’ ने पकड़ी रफ्तार
भारत-पाकिस्तान विभाजन पर आधारित ‘बटवारा 1947’ शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 5.50 करोड़ ही कमा पाई थी, लेकिन स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का फायदा फिल्म को शनिवार को साफतौर पर मिला। सैकनिल्क आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 13.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 19.25 करोड़ रुपये हो गया है।
‘आवारापन 2’ ने भी 15 अगस्त को मारी छलांग
स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का फायदा उठाने के बावजूद सनी देओल की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस की रेस में इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से पिछड़ गई है। ‘आवारापन 2’ को दर्शकों का ज्यादा प्यार मिल रहा है और उसकी कमाई के आंकड़े ‘बटवारा 1947’ से काफी बेहतर बने हुए हैं।
Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, आवारापन 2 ने जहां ओपनिंग डे पर भी 22 करोड़ रुपये का धुआंधार कलेक्शन किया था वहीं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर 33.75 करोड़ रुपये कमाकर बटवारा 1947 को मात दे दी है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 55.75 करोड़ रुपये हो गया है।
‘बटवारा 1947’ के घटे शोज
इसके अलावा, सनी पाजी के फैंस के लिए एक चिंताजनक खबर यह आ रही है कि फिल्म के पहले दिन के सुस्त प्रदर्शन को देखते हुए देशभर में इसके स्क्रीन्स और शोज कम कर दिए गए हैं। ‘बटवारा 1947’ के शोज 8,000 से घटाकर अब 7,221 कर दिए गए हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर वीकडेज में फिल्म की कमाई में फिर से गिरावट आती है, तो इसके शोज में और कटौती की जा सकती है। अब देखना होगा कि रविवार को यह फिल्म कितना कमाल दिखा पाती है।
यानी साफ है कि भले ही ‘बटवारा 1947’ ने स्वतंत्रता दिवस पर अच्छा कलेक्शन किया और दूसरे दिन 134.8% की ग्रोथ दर्ज की, लेकिन फिर भी वह ‘आवारापन 2’ से काफी पीछे रही। ‘आवारापन 2’ ने दो दिनों में ‘बटवारा 1947’ से लगभग तीन गुना ज्यादा कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस की इस रेस में इमरान हाशमी का पलड़ा अभी भी काफी भारी है और सनी देओल की फिल्म को अपनी ब्रेकईवन तक पहुंचने के लिए अभी काफी रास्ता तय करना होगा।


