आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर शनिवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बुलेट सवार युवक को रौंद दिया। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान मुफस्सिल के गंगहर गांव निवासी सचितानंद सिंह के पुत्र सुशांत सिंह उर्फ छोटू कुमार सिंह(20) के तौर पर हुई है। बी.ए पार्ट थर्ड का छात्र था। परिजन ने बताया कि घर से बुलेट से निकला था। दुलारपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, लेकिन जान नहीं बची। मां का रो-रोकर बुरा हाल पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतक दो भाई में बड़ा था। उसके परिवार में मां किरण देवी और भाई सूर्य सिंह है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मां और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर शनिवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बुलेट सवार युवक को रौंद दिया। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान मुफस्सिल के गंगहर गांव निवासी सचितानंद सिंह के पुत्र सुशांत सिंह उर्फ छोटू कुमार सिंह(20) के तौर पर हुई है। बी.ए पार्ट थर्ड का छात्र था। परिजन ने बताया कि घर से बुलेट से निकला था। दुलारपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, लेकिन जान नहीं बची। मां का रो-रोकर बुरा हाल पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतक दो भाई में बड़ा था। उसके परिवार में मां किरण देवी और भाई सूर्य सिंह है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मां और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


